Former PCS Alankar Agnihotri announced from where he will contest the elections पूर्व PCS अलंकार अग्निहोत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव, देवरिया में किया बड़ा ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व PCS अलंकार अग्निहोत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव, देवरिया में किया बड़ा ऐलान

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने 13 फरवरी को सनातनी संस्कृति पार्टी के गठन का ऐलान किया। अब उन्होंने खुलकर बता दिया है कि वह आगामी चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे?

Tue, 17 Feb 2026 01:21 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, देवरिया
share
पूर्व PCS अलंकार अग्निहोत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव, देवरिया में किया बड़ा ऐलान

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने 13 फरवरी को सनातनी संस्कृति पार्टी के गठन का ऐलान किया। अब उन्होंने खुलकर बता दिया है कि वह आगामी चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे? वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

देवरिया में यूजीसी बिल समेत कुछ अन्य कानूनों के मुद्दे पर हुई महापंचायत में सोमवार को बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने काशी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र नहीं है, एससी-एसटी एक्ट मूल अधिकारों का उल्लंघन है। साथ ही सत्ता में बने रहने के लिए केंद्र सरकार पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। शहर के महारानी चंडिका छात्रावास में समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले यूजीसी रेगुलेशन 2026 एवं अन्य अन्यायपूर्ण कानून को समाप्त करने हेतु महापंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कुछ कानूनों को काला कानून करार देते हुए उन्हें समाप्त करने की मांग की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे अपनी नई पार्टी, मथुरा में ऐलान कर बताया प्लान

सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूजीसी कानून के खिलाफ इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर निशाना साधा। सवर्ण समाज के सांसद-विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि प्रयागराज में ब्राह्मण बटुकों की चोटी पकड़ी गई, उस समय समाज के नाम पर रोना रोकर सदन में पहुंचे जनप्रतिनिधि कहां थे। उनके बगल के कमरे में बेटियों को गलियां दी जा रही हैं और वे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज का हित तभी सम्भव है, जब समाज की चिंता करने वाले लोग सदन में जाएंगे। इसके लिए उन्होंने कमर कस ली है। इस दौरान उन्होंने पार्टी बनाने की घोषणा दोहराने के साथ ही काशी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक, अजय राय को घसीटा

अनुशाशनहीनता के चलते निलंबित

अलंकार अग्निहोत्री को सरकार ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें जिलाधिकारी शामली कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। जबकि जांच अधिकारी कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी बनाए गए हैं। उत्तर-प्रदेश शासन नियुक्ति अनुभाग 7 से जारी आदेश में कहा गया है कि अलंकार अग्निहोत्री ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता की है, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया था। अपने तीखे और भावनात्मक वक्तव्य में उन्होंने न केवल तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि ब्राह्मण समाज कथित अपमान, प्रयागराज माघ मेला घटना और यूजीसी रेगुलेशंस 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बताया क्यों BJP टाल रही इलेक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।