Alankar Agnihotri will form his own party to protect Sanatan announced in Mathura सस्पेंडेड अफसर अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे अपनी नई पार्टी, मथुरा में ऐलान कर बताया प्लान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सस्पेंडेड अफसर अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे अपनी नई पार्टी, मथुरा में ऐलान कर बताया प्लान

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद सनातन की रक्षा के लिए नई पार्टी बनाने की घोषणा की।

Fri, 13 Feb 2026 09:17 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, मथुरा
share
सस्पेंडेड अफसर अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे अपनी नई पार्टी, मथुरा में ऐलान कर बताया प्लान

शासन की ओर से निलंबित किए गए बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किया। साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए नई पार्टी बनाएंगे।

सस्पेंडेड पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के आवास पर यूजीसी के विरोध में आयोजित सभा में भाग लिया। जहां ब्राह्मण सभा, पंडा सभा, व्यापारी संगठन तथा गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया।

सभा में उन्होंने तीन मुद्दों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए रेगुलेशन, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर हर संभव लड़ाई लड़ने की बात की। बताया कि इन विषयों पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए ईमेल आईडी जारी की गई है, जिस पर 40 से अधिक शिकायतें अभी तक प्राप्त हुई हैं। साथ ही अलंकार अग्निहोत्री ने नई पार्टी बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए नई पार्टी बनाएंगे।

विजया एकादशी के दिन पार्टी का करेंगे गठन

अंलकार ने विजय एकादशी के अवसर पर उन्होंने वृंदावन की धरती से ‘सनातनी संस्कृति पार्टी’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन किया जाएगा, लेकिन पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ ठाकुर जेल से रिहा, अकेले ही बाहर निकले, कहां गए किसी को नहीं पता

मथुरा-काशी सीट भी खो देगी भाजपा

वहीं, कॉरिडोर परियोजना पर अलंकार अग्निहोत्री कहा कि इससे परंपरागत धार्मिक व्यवस्था प्रभावित होगी। अयोध्या के बाद काशी और अब मथुरा-वृंदावन के प्राचीन पौराणिक स्वरूप को विलुप्त करने पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार अयोध्या की सीट से हारी थी, उसी तरह अब मथुरा और काशी की सीट भी खो देगी। इससे पूर्व बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों ने उन्हें पटुका- माला पहनाकर प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर चन्द्रलाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, मनोज मोहन शास्त्री, गोविंद शर्मा, प्रमोद गौतम, श्याम सुंदर गौतम, श्याम सरदार, विवेक गौतम, विवेक महाजन, जमुना शर्मा, नीलम गोस्वामी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्पेंड पीसीएस अलंकार की और बढ़ेंगी मुश्किलें, कमिश्नर ने मांगा जवाब

शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी विवाद में दिया था इस्तीफा

शंकराचार्य और उनके शिष्यों के कथित अपमान तथा यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गणतंत्र दिवस के दिन दिए गए इस इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया निर्णय बताया था और साथ ही ये भी साफ किया था कि वह किसी भी दबाव या समझाइश में आकर अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।