Clashes erupt between Congress workers and police who came to surround the Assembly लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक, अजय राय को घसीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक, अजय राय को घसीटा

काग्रेस के विधानभवन घेराव के ऐलान के बाद राजधानी लखनऊ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया।कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं, मंगलवार सुबह जब कार्यकर्ता विधानभवन की ओर बढ़े तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

Tue, 17 Feb 2026 12:37 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक, अजय राय को घसीटा

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म किए जाने और सरकार के कथित कुशासन के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधान भवन के घेराव की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। वहीं, अजय राय को पुलिस ने घसीटा।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी ने बताया कि 'मनरेगा बचाओ अभियान' के तहत और भाजपा के कुशासन के खिलाफ विधान भवन का घेराव कर प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर से निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने जब आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने उन पर बल प्रयोग किया।

ajay rai lucknow

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस प्रदर्शन कर रहे तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन ले गयी है। हिंदवी ने बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Vidhan Sabha LIVE: कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, BJP में हुआ आंबेडकर का सम्मान

उन्होंने बताया कि बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने से पहले ही उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी तथा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस नेताओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ आने से रोके जाने की खबरें हैं। हिंदवी ने बताया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर सिर्फ उद्योगपतियों के लिये ही काम कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार में कुशासन चरम पर है। यूपी विधानमंडल में इस वक्त बजट सत्र जारी है। कांग्रेस के विधानभवन के घेराव कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही खासा सतर्क था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बताया क्यों BJP टाल रही इलेक्शन

कांग्रेस नेताओं को किया हाउस हरेस्ट

यूपी के कांग्रेस मीडिया वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी के मुताबिक सोमवार रात प्रवक्ता अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ रिजवी के घर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए घर से निकलने नहीं दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया।

वहीं, महिला कांग्रेस की महासचिव सुमन प्रजापति को मंगलवार सुबह हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा दी। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। हजरतगंज में राजभवन, विधानभवन गेट नंबर आठ, सात, पांच, एनएक्सी तिराहा, बापू भवन, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विधानभवन के आस पास भी भारी संख्या में पुलिस तैनात है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।