former minister Gayatri Prajapati and SP MLA Maharaji house Amethi Chaos outside allegations of attack on SP पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर बवाल, सपा के ही लोगों पर हमले का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर बवाल, सपा के ही लोगों पर हमले का आरोप

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर मंगलवार की रात हमले की कोशिश की गई। घर के बाहर पहुंचकर कुछ लोगों ने गाली-गलौच की और हथियार लहराते हुुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

Wed, 27 May 2026 09:52 AMYogesh Yadav अमेठी चिंतामणि मिश्रा
share
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर बवाल, सपा के ही लोगों पर हमले का आरोप

UP News: यूपी के अमेठी में पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति के घर मंगलवार की रात हमले की कोशिश और बवाल का मामला सामने आया है। गायत्री की पत्नी महराजी इस समय सपा की विधायक हैं। खास बात यह है कि हमले का आरोप सपा के ही लोगों पर लगाया गया है। गायत्री प्रजापति के बेटे की तरफ से अमेठी कोतवाली में 11 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। गायत्री प्रजापति लंबे समय से अवैध खनन और अन्य मामलों में जेल में हैं।

अमेठी की सपा विधायक और गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी का आवास विकास कॉलोनी में घर है। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे कई लोग स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से आवास विकास कॉलोनी स्थित उनके घर पर पहुंचे। घर के बाहर से ही तेज-तेज आवाजें लगाकर परिवार के लोगों को गाली देने लगे। परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधे बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी दे सके अधिकारी, हाईकोर्ट सख्त

मां का मोबाइल छीना, भतीजे से मारपीट

हंगामा सुनकर गायत्री प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति और उनकी मां बाहर निकले और हंगामा कर रहे लोगों का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे तो हमलावर उनसे भिड़ गए। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और सुरेंद्र प्रजापति के साथ मारपीट की। हथियार दिखाते हुए पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बवाल बढ़ने लगा आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावार फरार हो गए।

सोशल मीडिया कमेंट बना कारण

घटना के पीछे सोशल मीडिया पर कमेंट को कारण बताया जा रहा है। हमला करने पहुंचे लोग भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गायत्री प्रसाद प्रजापति व उनके परिजनों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके जवाब में विधायक समर्थकों की ओर से भी सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं। इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और मामला हमले तक पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा नेता ने नशीला पदार्थ देकर महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाई, केस दर्ज

कई नामजद समेत दर्जनों पर एफआईआर

बेटे की तरफ से दी गई तहरीर में शेर बहादुर यादव, जय सिंह प्रताप यादव, मनु पाल, नरसिंह यादव, अनुराग यादव, बलराम यादव, बृजेश यादव, विपिन यादव, राजेश यादव, सौरभ यादव और शुभम यादव को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा के बाद पंचायत चुनाव, प्रधानों के प्रशासक बनने से भाजपा-सपा को कैसी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।