Five people committed suicide by hanging house bodies couple and three children were found hanging एक ही परिवार पांच लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों समेत दंपति के लटके मिले शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक ही परिवार पांच लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों समेत दंपति के लटके मिले शव

कासगंज में एक ही घर में पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। पांच के शव घर में ही फांसी पर लटकते मिले। आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इसकी खबर मिलते से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Sat, 21 Feb 2026 09:52 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कासगंज
share
एक ही परिवार पांच लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों समेत दंपति के लटके मिले शव

यूपी के कासगंज में एक ही घर में पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। पांच के शव घर में ही फांसी पर लटकते मिले। आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इसकी खबर मिलते से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फान में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने काम शुरू किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पता लगाने में लगी है।

थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला भोजराज निवासी सत्यवीर (50) पुत्र नेमसिंह करीब दस वर्ष पहले गांव से आकर अमांपुर में किराए के मकान में रह रहा था। दुकान के पीछे ही घर था। इसी में पूरा परिवार रह रहा था और खराद वेल्डिंग की दुकान चल रही थी। पिछले चार दिन से सत्यवीर की दुकान का ताला नहीं खुला था। रोज ग्राहक आकर लौट रहे थे। कई लोगों ने शटर भी बजाया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार सत्यवीर किसी भट्ठे पर भी काम करता था।

दुकान नहीं खुलने पर घर गए थे पड़ोसी

शनिवार की शाम को कुछ ग्राहक दुकान पर काम कराने के लिए आए थे। दुकान नहीं खुलने पर मकान के पीछे गए और झांककर देखा तो सत्यवीर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई तो भीड़ एकत्रित हो गई। फिर कुछ लोगों ने गेट के पास पड़े पर्दे को हटाकर देखा तो पत्नी और तीन बच्चों के शव नजर आए। यह देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद शटर के ताले तुड़वाए गए। एक ही चारपाई पर सत्यवीर की पत्नी रामश्री (50), बेटी प्राची (12), अमरवती (10) और बेटा गिरीश (10) के शव पड़े थे। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के पीछे कोई पारिवारिक कलह या बेटे की तबीयत सही न होने से तनाव बताया जा रहा है। सत्यवीर की आर्थिक हालात अच्छी नहीं थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदौसी में हादसा: घर के अंदर सो रहे लोगों पर गिरी मकान की कच्ची छत, आठ दबे

क्या बोले डीआईजी प्रभाकर चौधरी

अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और शटर खुलने के बाद अंदर दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो पांच शव मिले। पुरुष फांसी पर लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी के गले पर चोट के निशान थे। तीन नाबालिग बच्चों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। कमरा अंदर से बंद था और कसी के जबरन प्रवेश का अभी कोई संकेत नहीं मिला है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि सत्यवीर ने बच्चों को जहर दिया होगा और फिर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली होगी। पुलिस की जांच और जुटाए जा रहे सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में बवाल

गंभीर बीमारी से ग्रस्त था सत्यवीर का बेटा

पत्नी और बच्चों समेत सत्यवीर की आत्महत्या की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जिस किसी ने भी ये खबर सुनी वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। सत्यवीर के रिश्तेदार भी अब पहुंच रहे हैं। मरने वाली सत्यवीर की पत्नी रामश्री की बहन ने इतना बताया है कि, सत्यवीर का पुत्र किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था, उसके इलाज के लिए रुपए की जरूरत पड़ रही थी, आर्थिक मदद मांगने के लिए वह गांव में भी गया था लेकिन आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद आकर घर का दरवाजा बंद कर लिया और अब परिवार के सदस्यों द्वारा आत्माहत्या की घटना सामने आई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।