Fish spilled onto the road after a pickup truck overturned villagers rushed to loot them पिकअप पलटते ही सड़क पर आया मछलियों का ‘सैलाब’, बाल्टी-टोकरी लेकर टूट पड़े ग्रामीण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पिकअप पलटते ही सड़क पर आया मछलियों का ‘सैलाब’, बाल्टी-टोकरी लेकर टूट पड़े ग्रामीण

Pickup truck full of fish overturned: कानपुर में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। फर्रुखाबाद से मछलियां लेकर कानपुर जा रही एक पिकअप पलट गई। देखते ही देखते सड़क पर मछलियों बिखर गईं। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के बीच मछलियां लूटने की होड़ मच गई।

Wed, 29 Oct 2025 09:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
पिकअप पलटते ही सड़क पर आया मछलियों का ‘सैलाब’, बाल्टी-टोकरी लेकर टूट पड़े ग्रामीण

Pickup truck full of fish overturned: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चौबेपुर थाना क्षेत्र के मारियानी गांव के पास बुधवार की भोर में फर्रुखाबाद से मछलियां लादकर कानपुर जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर मछलियां बिखर गईं, जिसे देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। कुछ ही देर में सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग बोरी, बाल्टी व टोकरी में भर-भरकर मछलियां लेकर जाने लगे।

पिकअप के पलटने के बाद गाड़ी से सैकड़ों किलो मछलियां सड़क पर फैल गईं। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचते ही लोगों में मछलियां बटोरने की होड़ लग गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इसमें शामिल हो गए। कई लोगों ने अपने वाहनों और थैलों में मछलियां भर लीं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।

सूचना मिलते ही चौबेपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को मछलियां ले जाने से रोका और सड़क से वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। हालांकि, तब तक ग्रामीणों ने काफी मात्रा में मछलियां समेट ली थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूत उतारने के नाम पर शर्मनाक हरकत, निर्वस्त्र महिला को बेरहमी से पीटा

चौबेपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पिकअप चालक सुरक्षित है और वाहन को सड़क से हटवा दिया गया है। अब तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सड़क पर मछलियों के ‘सैलाब’ और ग्रामीणों की ‘लूट’ की इस अनोखी वारदात को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। यह घटना जहां एक ओर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी, वहीं सड़क पर मछली लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसका चेहरा देखो, ये बदतमीज पुलिसवाला...महिलाओं ने पीटते हुए थाने तक घसीटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।