When a constable misbehaved women beat him up and dragged him to the police station इसका चेहरा देखो, ये बदतमीज पुलिसवाला...महिलाओं ने सिपाही को पीटते हुए थाने तक घसीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इसका चेहरा देखो, ये बदतमीज पुलिसवाला...महिलाओं ने सिपाही को पीटते हुए थाने तक घसीटा

कानपुर में एक सिपाही की बदसलूकी सामने आई है। दरअसल, गोल चौराहे पर एक सिपाही ने महिला पर अश्लील कमेंट किया फिर जबरन नंबर मांगने लगा। इस पर महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। 

Wed, 29 Oct 2025 07:53 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
इसका चेहरा देखो, ये बदतमीज पुलिसवाला...महिलाओं ने सिपाही को पीटते हुए थाने तक घसीटा

यूपी के कानपुर में एक सिपाही की बदसलूकी सामने आई है। दरअसल, गोल चौराहा पर एक महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। महिला ने आरोपित पुलिसकर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी को काकादेव थाने ले गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर आलाधिकारियों ने आरोपित पुलिसकर्मी को निलंबित किया और पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

हैलट नहरिया के पास रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी शादीशुदा बेटी कल्याणपुर में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में खाना बनाने का काम करती है। बुधवार दोपहर वह कल्याणपुर से घर लौट रही थी। इस दौरान वह गोल चौराहा पर स्टांप लेने के लिए उतर गई। आरोप है कि इस बीच गोल चौराहा के पास पीआरवी 4731 में तैनात सिपाही बृजेश सिंह ने बेटी को अश्लील कमेंट किया। इतना ही नहीं आरोपित सिपाही ने सरेराह बेटी का हाथ पकड़कर उसे जबरन रोक लिया। जिसके बाद आरोपित सिपाही बेटी से मोबाइल नंबर मांगने लगे। किसी तरह बेटी आरोपित सिपाही से अपना हाथ छुड़ाकर घर पहुंची। जिसके बाद बेटी ने आपबीती बताई तो वह लोग मौके पर पहुंचे।

जैसे ही आरोपित सिपाही ने बेटी को परिजनों के साथ देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पीड़िता ने परिवार के साथ मिलकर आरोपित सिपाही को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी की पिटाई होती देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पीड़िता आरोपित सिपाही का कॉलर पकड़कर उसे खींचकर थाने ले जाने लगी। इस बीच राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेक्स से मना करने पर बीवी को छत से फेंक दिया, लव मैरिज के बाद हैवान बना पति

हंगामे की सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और आरोपित सिपाही के अपने साथ थाने ले गई। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल सिपाही को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर आरोपित सिपाही पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के साल भर बाद ही बीवी की गला काटकर हत्या, कमरे में छिपाया शव
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।