A woman was brutally beaten while naked in the name of exorcism भूत उतारने के नाम पर शर्मनाक हरकत, निर्वस्त्र महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भूत उतारने के नाम पर शर्मनाक हरकत, निर्वस्त्र महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

महराजगंज के एक गांव में झाड़-फूंक के दौरान निर्वस्त्र महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। छह आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

Wed, 29 Oct 2025 08:51 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, महाराजगंज
share
भूत उतारने के नाम पर शर्मनाक हरकत, निर्वस्त्र महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

यूपी के महराजगंज से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के दौरान निर्वस्त्र महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। हालांकि मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। छह आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दिवाली की पूर्व संध्या की बताई जा रही है। गांव की एक महिला दो झाड़फूंक करने वाले लोगों के साथ किसी पूजा-पाठ में शामिल थी। तभी कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उस पर भूत-जगाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान महिला निर्वस्त्र थी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बुधवार को वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेक्स से मना करने पर बीवी को छत से फेंक दिया, लव मैरिज के बाद हैवान बना पति

भूत जगाने के नाम पर पिटाई

वायरल वीडियो में महिला को चादर ओढ़े कुछ लोग पकड़ कर लाते दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य क्लिप में वह निर्वस्त्र अवस्था में जमीन पर पड़ी नजर आती है और कुछ युवक उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जो बातें सामने आ रही है उसके मुताबिक ग्रामीणों ने भूत जगाने का आरोप मढ़ महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई किया।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि महिला खुद निर्वस्त्र होकर झाड़फूंक व पूजा-पाठ कर रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई है या वह निर्वस्त्र होकर झाड़फूंक व पूजा पाठ में शामिल थी। अगर आरोपित पर महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की पुष्टि हुई तो सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। तहरीर प्राप्त करने के लिए पुलिस पीड़ित महिला व उसके परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस खुद ही केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसका चेहरा देखो, ये बदतमीज पुलिसवाला...महिलाओं ने पीटते हुए थाने तक घसीटा

6 आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला अभी तक पुलिस के पास नहीं आई है। आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा। अभी तक छह आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।