First oxygen then petrol ran out injured farmer died on the way due to negligence of ambulance driver पहले ऑक्सीजन, फिर पेट्रोल खत्म; एंबुलेंस चालक की लापरवाही से घायल किसान की रास्ते में मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले ऑक्सीजन, फिर पेट्रोल खत्म; एंबुलेंस चालक की लापरवाही से घायल किसान की रास्ते में मौत

परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल के बाहर से निजी एंबुलेंस बुक की गई। मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। करीब आधा किलोमीटर आगे एंबुलेंस का पेट्रोल भी खत्म हो गया। ऑक्सीजन सपोर्ट न मिलने और अस्पताल न पहुंच पाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Fri, 17 April 2026 10:09 AMsandeep हिन्दुस्तान, रामपुर
share
पहले ऑक्सीजन, फिर पेट्रोल खत्म; एंबुलेंस चालक की लापरवाही से घायल किसान की रास्ते में मौत

यूपी के रामपुर में निजी एंबुलेंस चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में घायल किसान की गुरुवार को बीच रास्ते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुरादाबाद ले जाते समय पहले एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया और कुछ दूरी बाद पेट्रोल भी खत्म हो गया। समय पर इलाज न मिलने से किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पटवाई थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह बुधवार देर शाम बाइक से धमोरा जा रहे थे। पुरैना गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

पहले ऑक्सीजन सिलेंडर खाली, फिर पेट्रोल हुआ खत्म

परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल के बाहर से निजी एंबुलेंस बुक की गई। मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। करीब आधा किलोमीटर आगे एंबुलेंस का पेट्रोल भी खत्म हो गया। ऑक्सीजन सपोर्ट न मिलने और अस्पताल न पहुंच पाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि शहजादनगर थाने में केस दर्ज है और एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के आरोपों की जांच की जा रही है। सीएमओ दीपा सिंह ने भी मामले में जांच के आदेश देते हुए कहा कि निजी एंबुलेंस में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस में प्रसव के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े, पेट में फंसा रह गया सिर
ये भी पढ़ें:मट्ठा पीने से 24 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत;4 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

एंबुलेंस में मौत पर परिजनों का हंगामा

सड़क हादसे में घायल किसान की निजी एंबुलेंस में हुई मौत के बाद गुरुवार को हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। समय पर इलाज न मिलने और एंबुलेंस में ऑक्सीजन व पेट्रोल खत्म होने से आक्रोशित परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने बीच सड़क पर ही एंबुलेंस में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख एंबुलेंस चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।

गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़े

पटवाई के अहमदनगर निवासी कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि निजी एंबुलेंस किराए पर लेकर वह मुरादाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया। इसके कुछ ही देर बाद एंबुलेंस का पेट्रोल भी खत्म हो गया और गाड़ी बीच रास्ते खड़ी हो गई। तड़पते हुए किसान ने जब दम तोड़ा, तो परिजनों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले और चालक को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृंदावन में जमा में घंटों फंसा रहा मोक्ष वाहन, श्रद्धालुओं की भीड़ बनी मुसीबत

जांच में जुटी रामपुर पुलिस

हंगामे की सूचना पर मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। बाद में रामपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद वाहन को अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।