First he washed off sindoor then got wife married to her lover and divided his children पहले सिंदूर धोया फिर प्रेमी से करा दी बीवी की शादी, बच्चों का भी किया बंटवारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले सिंदूर धोया फिर प्रेमी से करा दी बीवी की शादी, बच्चों का भी किया बंटवारा

गोंडा में दो बच्चों के बाप ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया। पति ने पत्नी का खुद ही सिंदूर धोया और एक मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी। यहां तक कि बच्चों का भी बंटवारा कर लिया। लड़के को अपने पास रखा और बेटी को पत्नी के साथ भेज दिया।

Sat, 21 June 2025 05:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोंडा
share
पहले सिंदूर धोया फिर प्रेमी से करा दी बीवी की शादी, बच्चों का भी किया बंटवारा

यूपी के गोंडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव के रहने वाले दो बच्चों के बाप शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया। जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी का खुद ही सिंदूर धोया फिर एक मंदिर में ले जाकर प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवा दिया। यहां तक कि बच्चों का भी बंटवारा कर लिया। लड़के को अपने पास रखा और बेटी को पत्नी के साथ भेज दिया। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पति के अनुसार पत्नी का गांव के बगल के ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छिप-छिपकर मिलते भी थे। बीवी के बदले स्वभाव से उसे शक हो गया और वह उस पर नजर रखने लगा। गुरुवार को प्रेमी पकड़ में आ गया। इसके बाद पति ने पत्नी से पूछताछ की। जिस पर बीवी बातों को घुमाने लगी। सही जवाब न मिलने पर पति ने पत्नी को नल पर ले जाकर बोतल में पानी भरकर उसके मांग में लगे सिंदूर को धो दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीट को लेकर यात्रियों से हुई थी कहासुनी
ये भी पढ़ें:प्रेमी नहीं उठा रहा था खर्च, इसलिए बच्चों को मार डाला; कातिल मां का कबूलनामा

पति गांव वालों की मदद से अल्लीपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर में ले जाकर पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करवा दी। इसके बाद दोनों को विदा कर दिया। पति ने 11 साल के बेटे को अपने पास रख लिया और नौ साल की बेटी को पत्नी के साथ भेज दिया। हालांकि शादी के बाद बीवी ने पति पर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में खोड़ारे थानाध्यक्ष प्रबोध कमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के परिजनों व गांव के लोगों द्वारा पंचायत में मामला निपटा दिया गया है। किसी पक्ष द्वारा कोई भी शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।