Lover was not able to bear the expenses so killed 2 children Confession of killer mother प्रेमी नहीं उठा रहा था खर्च, इसलिए बच्चों को मार डाला; कातिल मां का कबूलनामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी नहीं उठा रहा था खर्च, इसलिए बच्चों को मार डाला; कातिल मां का कबूलनामा

मुजफ्फरनगर में अवैध संबंधों में बाधा बनने पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि प्रेमी खर्च नहीं उठा रहा था इसलिए बच्चों की हत्या कर दी।

Sat, 21 June 2025 02:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
share
प्रेमी नहीं उठा रहा था खर्च, इसलिए बच्चों को मार डाला; कातिल मां का कबूलनामा

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका प्रेमी खर्च नहीं उठा रहा था इसलिए बच्चों की हत्या कर दी।

मोरना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालिब अली मे जन्म देने वाली मां मुस्कान द्वारा आशिक जुनैद संग मिलकर दो मासूम बच्चों के कत्ल करने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। महिला ने पहले पुलिस को भी बरगलाने का प्रयास किया लेकिन जांच के बाद मासूमों की हत्या का राज सबके सामने आ गया। मुस्कान ने बताया कि प्रेमी बच्चों का खर्च उठाने से इनकार कर रहा था इसलिए उसने दोनों बच्चों को मार डाला।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत को देखकर पहले ही महिला पर शक हो गया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने महिला के पति वसीम से बात कर मामले की जानकारी ली, लेकिन वह भी मामले से पूरी तरह अंजान था। उसके बाद पुलिस ने महिला से उसका मोबाइल मांगा तो उसने मोबाइल देने में आनाकानी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्लाम में सूर्य नमस्कार हराम…अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले मौलाना
ये भी पढ़ें:लोमड़ी-सियार के काटने से मौत पर मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

बच्चों को आंचल में रखने वाली मां बनी कातिल

रुडकली निवासी वसीम की शादी छह साल पूर्व मुस्कान निवासी तेवडा थाना ककरौली से हुई थी। शादी के बाद उसका परिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया था, लेकिन पति के लगातार चंडीगढ काम करने के कारण उसके अवैध संबंध फिरोजबाद के खेड़ी के रहने वाले जुनैद से हो गए। प्रेमी ने मुस्कान को कहा था कि उसके साथ तभी निकाह करेगा जब दोनों बच्चों को छोड देगी साथ ही वह उसके खर्चे उठाने को भी राजी नहीं था। इसलिए दोनों ने मिलकर ये खौफनाक साजिश रच डाली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।