डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी घायल
Gangapar News - नवीन मंडी स्थल मेजारोड से सब्जी लेकर लौट रहे व्यापारी को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल को ई-रिक्शा से अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी।

नवीन मंडी स्थल मेजारोड से सब्जी बाइक पर लाद घर लौट रहा व्यापारी दुर्घटना का शिकार हो गए। विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर रहा व्यापारी सड़क से दूर पहुंच गया। उसे गंभीर चोटे आई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को ई-रिक्शा पर बैठाकर भीरपुर स्थित अस्पताल ले गए। दोपहर करीब 12 बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। करछना के अन्तहिया गांव निवासी गामा पटेल सब्जी की खरीदारी करने मेजारोड मंडी गए थे।
सब्जी खरीदने के बाद वह बाइक से घर के लिए चले तो हादसे के शिकार हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन