rohit shetty firing case mumbai police arrested 6 more from hariyana and rajasthan रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार? राजस्थान-हरियाणा से पकड़े गए 6 लोग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार? राजस्थान-हरियाणा से पकड़े गए 6 लोग

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर चार राउंड फायरिंग करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी शूटर ने पैसा वसूली के लिए डायरेक्टर के घर फायरिंग की थी। अब तक कुल 11 लोगों की हुई गिरफ्तारी।

Mon, 16 Feb 2026 04:45 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार? राजस्थान-हरियाणा से पकड़े गए 6 लोग

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद एक नई अपडेट सामने आई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 6 नए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें डायरेक्टर के घर के बाहर चार राउंड फायर करने वाला आरोपी भी शामिल है। इन 6 आरोपियों को राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस की पकड़ में 11 लोग आ गए हैं। डायरेक्टर के घर 1 फरवरी को रात 12:43 पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में एक गोली डायरेक्टर के पहले फ्लोर का शीशा तोड़कर अंदर घुस गई थी।

शूटर को किया गिरफ्तार

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली मामले में रविवार रात को हरियाणा और राजस्थान से शूटर दीपक शर्मा और इस मामले में शामिल पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इस फायरिंग मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले, क्राइम ब्रांच ने आदित्य गायकी जिसकी उम्र 19, सिद्धार्थ येनपुरे 20 साल, समर्थ पोमाजी 18 साल, स्वप्निल सकत 23 साल और आसाराम फासले जिसने शूटरों को बंदूक और जरूरत की चीजों का बंदोबस्त करके दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की इजाजत नहीं, आर्टिस्ट को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
next bullet will hit your chest Lawrence Bishnoi gang claims responsibility for firing at Rohit Shetty Mumbai house

रोहित शेट्टी को सिक्योरिटी

रोहित शेट्टी के घर 1 फरवरी को फायरिंग की गई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद डायरेक्टर के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है है। शूटिंग सेट पर पुलिस गार्ड और बॉडीगार्ड पहरा दे रहे हैं। डायरेक्टर से मिलने वाले लोगों को कई तरह के चेकिंग पॉइंट से गुजरना होगा। सेट पर काम करने क्रू को अपनी पहचान रजिस्टर करवाने के आदेश दिए जाने की खबर थी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ये भी दावा किया गया था कि इंडस्ट्री के कई अन्य लोगों को वसूली के लिए धमकी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी की माँ ने अजय देवगन-गोविंदा की इन फिल्मों में किया काम, जानिए

आयुष शर्मा को आया था धमकी भरा ईमेल

बता दें, सलमान खान के घर भी ऐसी ही फायरिंग हुई थी। हाल में एक्टर के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। एक्टर ने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत की थी। ऐसा माना जा रहा था कि ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी के भी नाम की पुष्टि नहीं की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी की माँ ने अजय देवगन-गोविंदा की इन फिल्मों में किया काम, जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।