रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में अजय देवगन को टक्कर देगा ये सुपरस्टार, फिल्म में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गोलमाल 5 में अजय देवगन के साथ इस सुपरस्टार की एंट्री की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। ये किरदार शानदार होगा। अजय देवगन को मिलने वाली है तगड़ी टक्कर।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी गोलमाल फ्रेंचाइजी को ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिला है। इस फ्रेंचाइजी ने हंसने के ऐसे मौके, सिचुएशन और किरदार दिए जो आज भी मशहूर हैं। अब रोहित शेट्टी गोलमाल 5 बना रहे हैं। खास बात ये है कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्री की खबर सामने आई है। गोलमाल फ्रेंचाइजी में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुनाल खेमू, और श्रेयस तलपडे नजर आने वाले हैं। अब इस जबदरस्त कास्ट में अक्षय का नाम भी जुड़ रहा है।
अक्षय कुमार की एंट्री?
वैरायटी इंडिया की खबर के अनुसार अक्षय कुमार को गोलमाल 5 में अजय देवगन के खिलाफ उनका दुश्मन बनाकर दिखाया जाएगा। मतलब अक्षय गोलमाल 5 के विलन होंगे। ये फिल्म पिछली फिल्मों से बड़ी और ग्रैंड स्तर पर बनाई जा रही है। अजय और अक्षय को साथ में फिर से स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है।

गोलमाल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म
बता दें, गोलमाल की पहली इंस्टालमेंट साल 2006 में रिलीज की गई थी। गोपाल के किरदार में अजय देवगन और उनके साथी कलाकारों को दो अंधों के घर में कब्ज़ा करते हुए देखा गया यह। इस कहानी को ऑडियंस ने पसंद किया। गोलमाल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। अब रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अक्षय की एंट्री इस फिल्म के लिए खास होने वाली है।
टाइट सिक्योरिटी के बीच शुरू होगी शूटिंग
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गोलमाल की शूटिंग 15 फरवरी के बाद शुरू हो सकती है। रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद फिल्म सेट की सिक्योरिटी बढाने की खबर सामने आई है। इस बार टाइट सिक्योरिटी के बीच शूटिंग होगी। शूटिंग लोकेशन और अन्य जानकारी लिमिटेड लोगों के साथ ही शेयर की जाएगी। इसके अलावा क्रू और जूनियर आर्टिस्ट को रजिस्ट्रेशन करवाने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन