fire broke out in 3 storey complex Meerut gym and shops burnt to ashes मेरठ में 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई जिम और दुकानें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ में 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई जिम और दुकानें

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में आवास विकास चौराहे पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कॉम्प्लेक्स में नीचे बनी दुकानों के बाहर लगे मीटर और पावर केबिल में सबसे पहले आग लगी। फिर लपटें कॉम्प्लेक्स में ऊपर बने जिम तक फैलती चली गई।

Sat, 7 June 2025 07:03 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
मेरठ में 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई जिम और दुकानें

यूपी के मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में आवास विकास चौराहे पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कॉम्प्लेक्स में नीचे बनी दुकानों के बाहर लगे मीटर और पावर केबिल में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग की लपटें फ्लैक्स और बिजली के तारों तक पहुंच गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि जिम के बाहर की ओर रखे तमाम एसी यूनिटों तक पहुंच गई। आग की लपटें कॉम्प्लेक्स में ऊपर बने जिम तक फैलती चली गई। तेज धमाकों के साथ बाहर लगे कई एसी कंप्रेसर फट गए। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुक्र रहा कि आग बराबर में ही शराब ठेके और पेंट की दुकान तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर दौड़ी और किसी तरह से आग पर काबू की गई।

गढ़ रोड पर होटल हारमनी इन के बराबर में मीरा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा का आवास विकास चौराहे पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में ओल्ड स्कूल जिम है। कॉम्प्लेक्स में नीचे मसाला मारके फूड प्वाइंट और ठेका देसी चाप नाम से दुकानें बनी हैं, जबकि ऊपर की दोनों मंजिल पर जिम है। इसी कॉम्प्लेक्स के बराबर में मकान है, जिसके नीचे पेंट का शोरूम बना है, वहीं दूसरी साइड पर शराब का ठेका है। देसी चाप फूड कार्नर का मालिक भानू प्रताप शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और स्टाफ के साथ काम शुरू किया।

इसी दौरान शार्ट सर्किट से दुकान के बाहर लगे मीटर और ऊपर जिम वाले पावर केबिल में आग लग गई। बाहर लगे एसी यूनिट तक आग पहुंच गई। आग की लपटें तारों और वहां लगे कई सारे फ्लैक्स बोर्ड तक पहुंच गई और बढ़ती चली गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ एसी कंप्रेसर फट गया और बड़ा धमाका हुआ। आग पूरे कांप्लेक्स में फैलती चली गई और ऊपर जिम तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में पूरा कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिर गया। जिम में लगे सभी एसी के आउटर यूनिट तक आग की लपटें पहुंच गई और सभी एक-एक करके फटने लगे। जिम के शीशे टूट गए और आग अंदर घुस गई। अंदर रखी लाखों रुपये की मशीनें और बाकी तमाम सामान जलकर राख हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर में दिनदहाड़े मर्डर, बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली
ये भी पढ़ें:DJ पर डांस को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने दूल्हे को पीट-पीटकर मार डाला

भगदड़ का माहौल, चीखपुकार मची

आग लगी तो भगदड़ का माहौल बन गया। बराबर वाले मकान में रहने वाले लोग और दुकान पर बैठे व्यापारी मौके से जान बचाकर भागे। सेंट्रल मार्केट और गुरुद्वारा रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंची तुरंत ही फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया और आग बुझाने के लिए टीम को लगाया। शुक्र रहा कि जल्द ही आग काबू कर ली गई।

आग लगने के समय बंद था जिम

जिस समय आग लगी, उस समय जिम बंद था। नीचे खाने की जो दुकानें बनी हैं, वह भी बंद थी। जिम चालू हालत में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिम से बाहर और नीचे आने के लिए केवल एक ही रास्ता था और वह भी आग की चपेट में आ गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने की आड़ में हथियारों की डिलीवरी करता था स्विगी ब्वॉय, पुलिस ने दबोचा
ये भी पढ़ें:यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका, एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां

फायर ब्रिगेड ने तीन तरफ से बुझाई आग

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो आग विकराल रूप में थी। एक टीम ने नीचे से आग बुझाना शुरू किया, जबकि दूसरी टीम ने कॉम्प्लेक्स के ऊपर लगे एसी यूनिट और स्टोर रूम को बचाने के लिए पानी डाला। वहीं, तीसरी फायर ब्रिगेड ने बराबर वाले मकान तक जा रही आग की लपटों को काबू किया।

लाखों रुपये का नुकसान, जांच करेगी फायर टीम

आग में कॉम्प्लेक्स की नीचे वाली दोनों दुकानें और ऊपर की दोनों मंजिल पर बना जिम पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस मामले में फायर ब्रिगेड की टीम आग से हुए नुकसान और बाकी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।