raja bhaiya said constitution will come in its original spirit only if socialism secularism are deleted targets congress समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान, राजा भैया का कांग्रेस पर निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान, राजा भैया का कांग्रेस पर निशाना

राजा भैया ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे संविधान की, जो मूल प्रस्तावना है, उसका वही स्वरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्धानों ने संविधान की रचना की उन्होंने इसमें इन शब्दों को शामिल नहीं किया। इमरजेंसी के समय में इंदिरा गांधी जी ने प्रस्तावना में संशोधन कर दिया।

Mon, 18 Aug 2025 09:51 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान, राजा भैया का कांग्रेस पर निशाना

यूपी की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाने की मांग कर दी है। एक निजी न्यूज चैनल के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि जब समाजवाद और सेक्युलर शब्द डिलीट होंगे तभी वो मूल भावना में आएगा। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे संविधान की, जो मूल प्रस्तावना है, उसका वही स्वरूप होना चाहिए। राजा भैया ने इस बातचीत के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन विद्धानों ने संविधान की रचना की उन्होंने इन शब्दों को शामिल नहीं किया। इमरजेंसी के समय में इंदिरा गांधी जी ने प्रस्तावना में संशोधन कर दिया। इससे क्या समझा जाए कि इंदिरा गांधी, बाबा साहब से बड़ी विद्धान हो गई थीं या सरदार पटेल से बड़ी विद्वान थीं? यह तानाशाही थी।

क्या आप समाजवाद नहीं चाहते हैं? इस सवाल पर राजा भैया ने कहा कि क्या कांग्रेस समाजवाद चाहती थी? ये संशोधन तो इंदिरा गांधी ने किया है। समाजवाद से तो उनका छत्तीस का आंकड़ा था। समाजवादी सोच के तो डीएनए में कांग्रेस विरोध है। राजा भैया ने कहा कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां संविधान नहीं। जहां राजतंत्र है, सुल्तान बैठे हैं या तानाशाही है वहां संविधान का कोई मतलब नहीं है। लेकिन जिन देशों में संविधान है वहां हर संविधान की एक प्रस्तावना है जो कि संविधान की मूल आत्मा होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

राजा भैया ने कहा कि हमारे देश में संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, सरोजनी नायडू समय अन्य विद्वान थे, जिन्होंने बाबू राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा ने संविधान का निर्माण किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई की 3 उंगलियां काटीं, तनाव; दौड़े पहुंचे अफसर

एक अन्य सवाल के जवाब में राजा भैया ने कहा कि भारत तो सनातनी है ही। भारत आज यदि एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है तो सिर्फ इसलिए कि यह सनातन बाहुल्य देश है। अंग्रेज जब भारत से जाने लगे तो अलामा इकबाल और जिन्ना ने कहा कि मुसलमान हिंदू के साथ नहीं रह सकता। गौर करने वाली बात है कि कभी भी हिंदुओं ने नहीं कहा कि हम मुसलमानों के साथ नहीं रह सकते बल्कि उन्होंने पाकिस्तान जाने वालों को रोका कि मत जाइए, हम यहां भाई-भाई की तरह रहेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में राजा भैया ने कहा कि हम बिल्कुल चाहते हैं कि यह एक हिंदू राष्ट्र हो जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।