brother s 3 fingers chopped off for protesting against molestation of sister tension in village officers rushed बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई की 3 उंगलियां काटीं, गांव में तनाव; दौड़े पहुंचे अफसर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई की 3 उंगलियां काटीं, गांव में तनाव; दौड़े पहुंचे अफसर

युवती के भाई के मुताबिक उसकी बहन शनिवार की शाम चौराहे की तरफ गई थी। रास्ते में गांव के ही साहिल ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छोटा भाई आरोपी के घर शिकायत करने गया। साहिल ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

Mon, 18 Aug 2025 05:59 AMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई की 3 उंगलियां काटीं, गांव में तनाव; दौड़े पहुंचे अफसर

यूपी के बस्ती के सोनहा थाने की असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में बहन से छेड़खानी की घटना का विरोध जताने गए दो भाइयों की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि एक भाई के हाथ की तीन उंगलियां भी काट दीं। प्रकरण दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस केस दर्ज कर दो लोगों से पूछताछ कर रही है। हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी पहले गांव और फिर चौकी पहुंचे। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर पूरी जानकारी ली।

युवती के भाई ने तहरीर दी है कि उसकी बहन शनिवार की शाम चौराहे की तरफ गई थी। रास्ते में गांव के ही साहिल ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छोटा भाई आरोपी के घर शिकायत करने गया। साहिल ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनीट्रैप गैंग में ऐक्टिव हेड कांस्टेबल, जिसका गंदा वीडियो बना उसी ने फोड़ा भांडा

घटना से गांव में तनाव

सोनहा थाने की असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में बहन से छेड़खानी की घटना का विरोध जताने गए दो भाइयों की पिटाई और एक की तीन उंगलियां काटने की घटना से गांव में तनाव है। घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छेड़खानी की शिकायत पर साहिल ने उसकी तीन उंगलियां काट दी। शोर मचाने पर उसका बड़ा भाई भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि साहिल और उसके घरवालों ने मिलकर दोनों भाइयों को बुरी तरह मारापीटा। थोड़ी देर बाद आरोपित अपने साथ कई लोगों को लेकर उनके घर पर आए और जान से मारने की धमकी दी। बोले कि उसके घर पर बहुत हथियार हैं, सबको मार देंगे। घटनाकम दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी साहिल और अन्य परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी ओपी सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष के साथ ग्रामीणों से भी घटनाक्रम के बारे में बातचीत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

क्या बोली पुलिस

बस्ती के एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि किसी काम से निकली युवती के साथ गांव के एक युवक ने आपत्तिजनक व्यवहार किया। इस बात की उलाहना लेकर पीड़िता का भाई जब आरोपी के घर गया तो वहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।