FIR fame Kavita Kaushik reached Bareilly market to buy jhumka video viral बरेली के बाजार में झुमका खरीदने पहुंचीं एफआईआर फेम कविता कौशिक, वीडियो ने मचाया तहलका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली के बाजार में झुमका खरीदने पहुंचीं एफआईआर फेम कविता कौशिक, वीडियो ने मचाया तहलका

एफआईआर फेम अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों बरेली में एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। शूटिंग के बाद कविता बाजार में झुमका खरीदने निकली। झुमका पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील डाली, जिस पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है।

Wed, 25 June 2025 10:53 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, बरेली
share
बरेली के बाजार में झुमका खरीदने पहुंचीं एफआईआर फेम कविता कौशिक, वीडियो ने मचाया तहलका

एफआईआर सीरियल से चर्चित हुईं अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों बरेली में एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। शूटिंग के बाद कविता बाजार में झुमका खरीदने निकली। झुमका पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील डाली, जिस पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है।

प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी का शहर बरेली धीरे-धीरे शूटिंग के लिए भी मशहूर होता जा रहा है। अलीगढ़, मुक्केबाज जैसी बड़ी फिल्मों के साथ ही यहां कई ओटीटी और छोटी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इन दिनों रामगंगा के किनारे बसे गांव के साथ-साथ राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ा बाईपास, भुता इलाके में भी एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसमें टीवी के चर्चित धारावाहिक एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली कविता कौशिक भी अभिनय कर रही हैं। शूटिंग से फुर्सत मिलने के बाद कविता बरेली घूमने निकली। बरेली के बाजार में कविता ने झुमका खरीदा और उसे पहनने के बाद रील बनाई। इस रील को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। रील को खासा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर उस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। यह रील तेजी से वायरल हो रही है।

शूटिंग देखने के लिए पहुंच रही भीड़

फिल्म की शूटिंग देखने के लिए भी लगातार भीड़ जुट रही है। रामगंगा के किनारे अखा गांव में बीते दिनों एक लंबा सीन शूट किया गया। इसमें पुलिस ने एक अपराधी का पीछा करते हुए गोलियां बरसाई। लोगों ने इसके भी वीडियो बनाये और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, दोनों बीवियों ने दिलाई रिहाई
ये भी पढ़ें:टच किया तो टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी,आशिक संग फरार दुल्हन

शाकिब सलीम, सिद्धार्थ निगम भी कर रहे शूटिंग

वेब सीरीज की लोकल कास्टिंग देख रहे नदीम नियाजी ने बताया कि हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम भी शूटिंग के लिए बरेली पहुंचे हुए हैं। धूम फिल्म में आमिर खान के बचपन का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ निगम और आरिफ जकारिया का भी इस वेब सीरीज में खास रोल है। यह सभी लोग इन दिनों बरेली की लोकेशन का आनंद उठा रहे हैं। इस वेब सीरीज को जतिन बागले डायरेक्ट कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।