Gharwali Baharwali Twist Both wives got their husband released from court घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पोल खुलते ही पहुंचा जेल, अब दोनों बीवियों ने दिलाई रिहाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पोल खुलते ही पहुंचा जेल, अब दोनों बीवियों ने दिलाई रिहाई

दोहरी ज़िंदगी जी रहा एक शख्स तब बुरी तरह फंस गया, जब पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी की भनक लग गई। नाराज पत्नी ने थाने में शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। लेकिन पति को जेल जाता देख दोनों पत्नियां एक साथ कोर्ट पहुंचीं और बच्चों की खातिर उसकी रिहाई की गुहार लगाई।

Wed, 25 June 2025 10:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पोल खुलते ही पहुंचा जेल, अब दोनों बीवियों ने दिलाई रिहाई

यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स बाहरवाली और घरवाली के चक्कर में बुरा फंस गया। उसकी दोहरी ज़िंदगी का भांडा तब फूटा, जब उसकी पहली पत्नी को 5 साल पुराने बाहरवाली से रिश्ते का पता चला। इस बात से नाराज होकर उसने थाने में जाकर शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि ट्वीस्ट तब आया जब दोनों बीवियों ने थाने पहुंचकर उसकी रिहाई कराई।

ये मामला बिलारी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के भदोरा के रहने वाले सौरभ की शादी 13 साल पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के शेखुपुर सराय की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। लेकिन इस बीच सौरभ का बिलारी की रहने वाली एक युवती से भी संबंध बन गए। उसने पहली बीवी के रहते हुए उससे भी शादी कर ली। लेकिन हाल ही में इस बात की भनक सौरभ की पहली बीवी को लग गई। इसे लेकर उसका पारा हाई हो गया। इसे लेकर मियां-बीवी में खूब झगड़ा हुआ। आखिर में पहली पत्नी ने पति की शिकायत थाने में कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी फंदे पर झूल गई,पति अस्पताल में; गृह क्लेश के चलते दंपति ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:टच किया तो टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी,आशिक संग फरार दुल्हन

इस घटना की सूचना मिलने पर कुंदरकी थाना की पुलिस ने सौरभ को दबोच लिया और शांतिभंग की धारा में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। उधर, पति को जेल जाते देख दोनों पत्नियों का दिल पसीज गया। दोनों एक साथ कोर्ट पहुंचकर पति को जेल न भेजने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा वह बच्चों की खातिर एक साथ पहुंचीं है। उधर कोर्ट ने भी सौरभ को जमानत दे दी। बाद में दोनों पत्नियों ने सहमति जताई कि वे सौरभ के साथ एक साथ रहेंगी और बच्चों का ख्याल मिलकर रखेंगी। इसके बाद तीनों साथ घर लौट गए। वहीं, ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।