If you touch me I will tear you bride threatened groom on suhagrat and runway with boyfriend टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी, आशिक संग फरार हुई दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी, आशिक संग फरार हुई दुल्हन

प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर उसे छुआ तो 35 टुकड़ों में काट देगी। फिर एक दिन दीवार फांदकर आशिक संग फरार हो गई।

Tue, 24 June 2025 04:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी, आशिक संग फरार हुई दुल्हन

यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे के सुहागरात में पर कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। दरअसल सुहागरात के दिन दुल्हन ने चाकू लेकर पास में लेकर सोई। जब दूल्हा उसके पास गया तो दुल्हन ने चाकू निकाल ली और कहा कि अगर टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दी। धमकी देने के बाद दुल्हन एक रात दीवार लांघकर अपने आशिक संग फरार हो गई।

ये मामला प्रयागराज के नैनी इलाके का है। जहां कप्तान नाम के एक युवक की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा संग हुई थी. शादी तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन सुहागरात के दिन जो हुआ उससे दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। कप्तान का आरोप है कि सुहागरात के दिन उसकी नई नवेली दुल्हन ने चाकू दिखाते हुए उसे धमकी दी। कहा कि उसे छुआ तो अंजाम बुरा होगा, उसके 35 टुकड़े कर देगी, वह किसी और कि अमानत है। इसके बाद दुल्हन बेड पर सो गई और दूल्हा डर के मारे सोफे पर सोया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के थप्पड़ से तिलमिलाया आशिक,गला घोंटकर हत्या,लिव इन में रह रहे थे दोनों

दूल्हे के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग भटौती गांव के रहने वाले अमन नाम के लड़के के संग है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ और सितारा को दोबारा ससुराल रहने भेजा गया। लेकिन एक दिन चुपचाप वह आशिक संग फरार हो गई। वहीं, इस मामले में नैनी थाना प्रभारी बृजेश गौतम का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वर्तमान में वह मायके में है। दोनों पक्ष में सामानों के वापसी का विवाद चल रहा है। दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।