Fight over DJ music at wedding stones pelted on police too शादी का मंडप बना अखाड़ा, डीजे के गाने को लेकर भिड़े रिश्तेदार और ग्रामीण, पुलिस पर भी पथराव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी का मंडप बना अखाड़ा, डीजे के गाने को लेकर भिड़े रिश्तेदार और ग्रामीण, पुलिस पर भी पथराव

संभल में एक शादी समारोह के दौरान  डीजे पर गाना बजाने को लेकर रिश्तेदार और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हाथापाई और पथराव होने से अफरातफरी मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने पथराव कर दिया।

Tue, 1 July 2025 08:44 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, संभल
share
शादी का मंडप बना अखाड़ा, डीजे के गाने को लेकर भिड़े रिश्तेदार और ग्रामीण, पुलिस पर भी पथराव

यूपी के संभल में सोमवार देर रात शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर रिश्तेदार और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हाथापाई और पथराव होने से अफरातफरी मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में महिला समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये घटना धनारी थाना क्षेत्र का है। गांव दरौली के रहने वाले जसवंत की बेटी की शादी हरदासपुर के रहने वाले अंकित के साथ तय थी। सोमवार को वर पक्ष बारात लेकर वधू पक्ष के द्वार पर पहुंचा। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कन्या पक्ष के रिश्तेदारों और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थिति को संभालने का प्रयास किय लेकिन हिंसा और बढ़ गई। सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजा गया।

पुलिस पर किए पथराव में उपनिरीक्षक बसंत यादव, अंकित कुमार तथा सिपाही पवन ढाका और अक्षय सिरोही घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर सीओ बहजोई आलोक सिद्धू स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटना के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का खौफनाक कदम, प्रेमी ने वीडियो कॉल इग्नोर किया तो दे दी जान
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी

वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती रात गांव दरौली से आपातकालीन 112 नंबर पर सूचना मिली थी, जिसकी जांच करने पर पता चला कि एक शादी समारोह में 40-45 लोग डीजे के तेज आवाज वाले संगीत पर नाच रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया और उनके बीच पथराव हो गया था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने पर ही पथराव कर दिया। इस घटना में 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुल 40 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।