Fight between female teacher and cooks in unnao शिक्षिका और रसोइयों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़कर गिराया; टीचर सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिक्षिका और रसोइयों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़कर गिराया; टीचर सस्पेंड

उन्नाव जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुरवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव सानी में सहायक अध्यापिका और तीन रसोइयों के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Sun, 2 Nov 2025 04:24 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उन्नाव
share
शिक्षिका और रसोइयों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़कर गिराया; टीचर सस्पेंड

यूपी के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुरवा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव सानी में शनिवार को सहायक अध्यापिका और तीन रसोइयों के बीच जमकर विवाद हो गया। मिड-डे मील को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

जांच में सामने आया कि सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव की रसोइया प्रज्ञा से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसी दौरान दो अन्य रसोइयां मंजू और लक्ष्मी भी वहां पहुंच गईं और विवाद बढ़ गया। वीडियो में शिक्षिका और रसोइयों के बीच बाल पकड़कर हाथापाई होती दिखी। पीछे एक रसोइया डंडा लिए नजर आई। विद्यालय स्टाफ ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बीईओ सुरेश सिंह ने बताया कि घटना मिड-डे मील वितरण को लेकर हुई थी। वहीं, बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक और स्टाफ ने भी शिकायत दी है कि शिक्षिका ने रसोइयों से अभद्रता की, उपस्थिति पंजिका बाहर फेंकी और शिक्षण कार्य में बाधा डाली।

वहीं, इस मामले में बीएसए ने प्रियंका श्रीवास्तव को निलंबित करते हुए उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, मामले की जांच हसनगंज खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईटीआई छात्र ने बेल्ट से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें:मथुरा के मंदिर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी, दो युवकों ने किया गैंगरेप

अमेठी में मामूली विवाद में व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या

उधर, अमेठी जिले में मामूली विवाद में शनिवार को एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में त्रिशुंडी गांव के रहने वाले मुकेश यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

मृतक के छोटे भाई संजय यादव ने बताया कि मुकेश सड़क पर भरे बरसात के पानी को हटाने के लिए अपने दरवाजे के पास से मिट्टी ले जाकर कीचड़ में डाल रहा था। संजय के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले सुकई यादव, राजेश यादव और बृजेश यादव ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।