groom was changed before seven vows chaos erupted under wedding canopy bride also changed her mind about marriage सात फेरों से पहले चेंज हो गया दूल्हा, मंडप के नीचे हो गया बवाल, शादी को लेकर दुल्हन ने भी बदला फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों से पहले चेंज हो गया दूल्हा, मंडप के नीचे हो गया बवाल, शादी को लेकर दुल्हन ने भी बदला फैसला

शाहजहांपुर में शादी के मंडप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सात फेरों से पहले दूल्हा बदल गया। मंडप के नीचे दूल्हे को बुलाया गया। दूल्हे को जब पटे पर बैठने के लिए कहा गया तो वह गिर गया।

Sun, 8 Feb 2026 05:45 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
सात फेरों से पहले चेंज हो गया दूल्हा, मंडप के नीचे हो गया बवाल, शादी को लेकर दुल्हन ने भी बदला फैसला

यूपी के शाहजहांपुर में शादी के मंडप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सात फेरों से पहले दूल्हा बदल गया। मंडप के नीचे दूल्हे को बुलाया गया। दूल्हे को जब पटे पर बैठने के लिए कहा गया तो वह गिर गया। दूल्हे के चेहरे पर दुल्हन की जब नजर पड़ी तो बवाल हो गया। दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए विवाह से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई, जबकि दहेज का सामान लड़की पक्ष के यहां ही रखा रह गया।

जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह पड़ोसी गांव अल्हादादपुर के युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात बैंड-बाजे के साथ तय समय पर युवती के घर पहुंची। द्वाराचार और अन्य रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। कुछ बाराती भोजन कर वापस भी चले गए। इसके बाद विवाह की अगली रस्में शुरू की गईं। बताया गया कि जब दूल्हे को मंडप में पटे पर बैठाया गया, तभी वह संतुलन न बना पाने के कारण नीचे गिर पड़ा। इस पर दुल्हन पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि दूल्हे को दोबारा खड़ा करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ठीक से खड़ा नहीं हो सका। इसी दौरान दूल्हे के दिव्यांग होने की चर्चा फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, युवती ने चप्पलों से की धुनाई

दुल्हन से शादी से किया इनकार

दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे जिस युवक को दिखाया गया था, वह स्वस्थ था, जबकि बारात के साथ किसी अन्य युवक को दूल्हा बनाकर भेज दिया गया। लड़की पक्ष का कहना है कि जानबूझकर दूल्हा बदलकर धोखा दिया गया। इस आधार पर दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में पूरी रात बातचीत चलती रही, लेकिन समाधान नहीं निकला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।