husband took his wife in his lap and caressed her head then said you are bevapha and stabbed her with a knife पत्नी को गोद में लेकर पति ने सिर सहलाया, फिर बोला- बेवफा और चाकू से गोद डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को गोद में लेकर पति ने सिर सहलाया, फिर बोला- बेवफा और चाकू से गोद डाला

पति ने पहले पत्नी को गोद में लिटाया, सिर सहलाया फिर बोला कि तू बेवफा क्यों हो गई.. कहते हुए गले पर ताबड़तोड़ चाकू के वार कर डाले। छटपटाती पत्नी ने प्रतिरोध किया तो उसके सीने, पेट हाथ-पैर पर चाकू के 30 से ज्यादा वार कर दिए। पत्नी ने वहीं दम तोड़ दिया। बुधवार को दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप मच गया।

Wed, 21 Jan 2026 10:52 PMAjay Singh संवाददाता, जहानगंज (फर्रुखाबाद)
share
पत्नी को गोद में लेकर पति ने सिर सहलाया, फिर बोला- बेवफा और चाकू से गोद डाला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला। उसने पहले पत्नी को गोद में लिटाया, सिर सहलाया फिर बोला कि तू बेवफा क्यों हो गई.. कहते हुए गले पर ताबड़तोड़ चाकू के वार कर डाले। छटपटाती पत्नी ने प्रतिरोध किया तो उसके सीने, पेट हाथ-पैर पर चाकू के 30 से ज्यादा वार कर दिए। मौके पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप मच गया। हत्या के बाद शव के पास शराब के नशे में बैठे पति को पुलिस ने रक्तरंजित चाकू समेत पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक जहानगंज थाने के जरारी ग्राम सभा के मजरा खलासपुर गांव निवासी सांचेलाल कठेरिया ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब घर के अंदर बरामदे में झगड़े के बाद 32 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ नन्हीं देवी को चाकुओं से गोद डाला। भतीजी काजल ने शोर मचाया तो पड़ोसी जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो पत्नियों के बीच हफ्ते में तीन-तीन दिन बंटा पति, रविवार को 'साप्ताहिक अवकाश’

गांव के ही सोनू ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर वह घर के अंदर गया तो सांचेलाल अपनी पत्नी को गोद में लिटाकर सिर सहलाते हुए उस पर चाकू से वार कर रहा था। वह बचाने दको बढ़ा तो सांचेलाल चाकू लेकर उसकी ओर दौड़ पड़ा। इस बीच अन्य लोगों के जुटने पर वह पीछे हटा। तब तक पुलिस पहुंच गई और अनीता के शव के पास शराब के नशे में बैठे में सांचेलाल को चाकू समेत धर दबोचा। अनीता के गले और पैर समेत शरीरभर में चाकू के निशान पाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर रच दी पति के कत्ल की साजिश, चाकू से रेतवा डाला गला

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में अनीता की हत्या की गयी है। आरोपित पति को पकड़ लिया गया है और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।