Fed up with a 10 year land dispute an elderly man climbed a tower for the second time in six months 10 साल के जमीनी विवाद से तंग आकर बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ा, 6 महीने में दूसरी बार काटा हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 साल के जमीनी विवाद से तंग आकर बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ा, 6 महीने में दूसरी बार काटा हंगामा

कुशीनगर में पिछले दस साल से सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में घर नहीं बनने से नाराज एक बुजुर्ग ने छह माह के अंद टॉवर पर  गया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे मनाने में जुट गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व थानाध्यक्ष के संयुक्त आश्वासन के बाद बुजुर्ग नीचे उतरा।

Mon, 23 March 2026 11:50 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, कुशीनगर
share
10 साल के जमीनी विवाद से तंग आकर बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ा, 6 महीने में दूसरी बार काटा हंगामा

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिछले दस साल से सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में घर नहीं बनने से नाराज 68 वर्षीय बुजुर्ग ने छह माह के अंदर दूसरी बार गांव स्थित टॉवर पर रविवार की भोर में चढ़ गया। सुबह होने के साथ ही यह खबर क्षेत्र मे फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे मनाने में जुट गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व थानाध्यक्ष के संयुक्त आश्वासन के बाद बुजुर्ग करीब 11 बजे टॉवर से उतरा, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ये मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव का है। हरेन्द्र राय का पैतृक सम्पति में हिस्से को लेकर सगे भाई कौशल राय से पिछले 10 वर्षों से घर के जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। हरेन्द्र राय का आरोप है कि कौशल राय अपने हिस्से कि जमीन पर अपना घर बनवा चुके हैं, जबकि हमारे हिस्से की जमीन पर घर नहीं बनने दे रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित लगातार थाना व तहसील से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक चक्कर लगा कर थक चुका है। चारों तरफ से निराश होकर पिछले साल 11 अक्तूबर को टॉवर पर चढ़ गया था। उस समय तत्कालीन तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के आश्वासन पर टॉवर से नीचे उतरा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वीरू’ के रोल में ‘बसंती’, टॉवर पर चढ़ प्रेमी को बुलाने लगी लड़की; शादी पर अड़ी

एक-दूसरे पर विश्वास न होने के चलते नहीं सुलझा मामला

प्रशासन स्तर पर कई बार मामले को सलटाने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भाइयों में एक-दूसरे पर विश्वास नहीं होने के चलते मामला नहीं सुलझ सका। इससे आहत हरेंद्र राय उस विवादित भूमि को लेकर भोर में एक बार फिर उसी टॉवर पर चढ़ गया। सुबह होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी होने पर किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मनाने में जुट गए। इसके थोड़ी देर बाद तहसीलदार तमकुही महेश कुमार भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर टॉवर पर चढ़े व्यक्ति का मान मनौवल करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को लाने गए पति का ससुराल में हाई वोल्टेज ड्रामा, टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा

दोनों भाइयों की पत्नियां भी सगी बहनें

दोनों भाइयों की पत्नी भी सगी बहनें बताई जाती हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय व तहसीलदार तमकुही महेश कुमार के काफ़ी समझाने बुझाने व समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन देने पर 11 बजे वह टॉवर से उतरा गया। इसके बाद सभी लोग विवादित भूमि पर पहुंचकर उसका जायजा लिया। उसका हल निकालने के लिए दोनों पक्ष से वार्ता किया। विपक्षी कौशल राय का कहना है कि पूर्व में उसके बेटे पर दर्ज कराये गए मुकदमे को यह लोग वापस उठा लें और अपना घर बनवायें, जिसके बाद इनके बीच और कोई विवाद नहीं रह जायेगा।

इस संबंध मे तहसीलदार तमकुही महेश कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में है। बुधवार तक दोनों पक्ष के साथ वार्ता कर मामले का निस्तारण करा दिया जायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों में आपसी पारिवारिक विवाद है। एक पक्ष ने सिविल कोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। दोनों भाइयों को आपस में बैठाकर मामले का निस्तारण कराया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो घंटे समझाते रहे गांववाले, अचानक 120 फीट ऊंचे टॉवर से कूद गया लड़का; दे दी जान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।