Fearing jail they took vows in temple of police station love affair had been going on for four years जेल जाने के डर से थाने के मंदिर में लिए फेरे, 4 साल से चल रहा था लव अफेयर, पढ़ें पूरी कहानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेल जाने के डर से थाने के मंदिर में लिए फेरे, 4 साल से चल रहा था लव अफेयर, पढ़ें पूरी कहानी

चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया, लंबी बातचीत और संभावित पुलिस कार्रवाई के भय से आखिरकार युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवारों की सहमति बनने के बाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी कराई गईं। 

Sat, 9 May 2026 12:09 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, मिलक (रामपुर)
share
जेल जाने के डर से थाने के मंदिर में लिए फेरे, 4 साल से चल रहा था लव अफेयर, पढ़ें पूरी कहानी

रामपुर में तीन से चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का राज परिजनों के सामने खुलने के बाद शुरू हुआ विवाद आखिरकार थाने पहुंचकर शादी में बदल गया। अलग-अलग जाति के होने के कारण युवक पहले शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन पुलिस और परिजनों की समझाइश और जेल जाने के डर से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्म साथ निभाने का वादा कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक और युवती पिछले तीन-चार वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मामला बढ़ने पर युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस अधिकारियों के सामने बुलाया गया।

जेल जाने के डर से कोतवाली के मंदिर में लिए सात फेरे

शुरुआत में युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया, लंबी बातचीत और संभावित पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के भय से आखिरकार युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवारों की सहमति बनने के बाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी कराई गईं। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी के लिए युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मामला खौद चौकी क्षेत्र के दो गांवों से जुड़ा हुआ है।

शादी के लिए लड़की ने बगावत की

गांव निवासी वाल्मीकि समाज के युवक का पड़ोसी गांव की अपने ही समाज की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह प्रेमी से शादी के लिए युवती ने अपने परिजनों से बगावत कर दी। घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए युवती ने डायल 112 पुलिस को मदद के लिए मौके पर बुला दिया। परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने पुलिस से शिकायत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के घर जाने की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला ड्रामा
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा तमाचा, गर्लफ्रेंड ने भी थप्पड़ों से कर दिए गाल लाल

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने शादी की

युवती घर से निकल कर रास्ते में हंगामा करने लगी। ग्रामीणों ने युवती के प्रेमी और उसके परिजनों से संपर्क साधा। कुछ देर के बाद प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत हो गए। मौके पर युवती के प्रेमी को भी बुला लिया गया। पंचायत की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे के गले में हार डालकर शादी की रस्म पूरी की। कुछ देर के बाद प्रेमी जोड़ा खौद चौकी पहुंचा और शादी करने की जानकारी पुलिस को दी। खौद चौराहे पर लोगों ने प्रेमी जोड़े को हार पहनाकर मुबारकबाद भी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक; गर्लफ्रेंड को बुलाने पर अड़ा

शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था थाने

क्षेत्रीय अधिकारी आरएस परिहार ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था और शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। युवक शुरू में शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन समझाने के बाद दोनों परिवार राजी हो गए और आपसी सहमति से विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस ने बताया कि अब दोनों परिवारों में आपसी सहमति बन चुकी है और मामला शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।