fear spreads through the villages of maharajganj another girl killed leopard carried away in its jaws इस जिले के गांवों में फैला खौफ, एक और लड़की की गई जान; जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इस जिले के गांवों में फैला खौफ, एक और लड़की की गई जान; जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ

सैरुननिशा शनिवार शाम बकरी चराने गई अपनी मां को बुलाने गई थी। इसी बीच पहले से खेतों की ओर छिपा तेंदुआ उसे जबड़े में दबोच कर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। लोग किसी तरह तेंदुए को भगाकर युवती की किनारे किया। बुरी हालत में परिजन उसे बाइक से लेकर निचलौल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Sat, 17 Jan 2026 11:22 PMAjay Singh संवााददाता, महाराजगंज
share
इस जिले के गांवों में फैला खौफ, एक और लड़की की गई जान; जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ

यूपी के महाराजगंज के निचलौल रेंज के ग्राम बढ़या टोला गेठीयहवा के सिवान में शनिवार की शाम एक बड़ी घटना हो गई। बकरी चराने गई अपनी मां को बुलाने गई एक युवती को तेंदुए जबड़े में दबोचकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। युवती को मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में खौफ व्याप्त हो गया है। हाल ही में महाराजगंज में ही जंगल की ओर लकड़ी बीनने गई एक लड़की को तेंदुए ने मार डाला था।

गांव निवासिनी युवती सैरुननिशा (21) पुत्री आबिद शनिवार शाम बकरी चराने गई अपनी मां को बुलाने गई थी। इसी बीच पहले से खेतों की ओर छिपा तेंदुआ उसे जबड़े में दबोच कर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। जानकारी होने पर लोग किसी तरह तेंदुए को भागकर युवती की किनारे किया। बुरी हालत में परिजन उसे बाइक से लेकर निचलौल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल जो गया है। वहीं पूरे इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल बन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहराइच और बलरामपुर में तेंदुए का आंतक, ड्रोन और ट्रैप कैमरे से पकड़ने की तैयारी

जंगल के पास लकड़ी चुनने गई किशोरी को तेंदुए ने मार डाला था

हाल ही में महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के बकुलहिया जंगल के पास सहेलियों के साथ लकड़ी चुनने गई एक किशोरी को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ बेंत की झाड़ियों में पहले से छिपा था। इस बीच किशोरी के साथ की लड़कियां जब आगे चली गईं तो झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने किशोरी को अपने चंगुल में ले लिया और उसे मार डाला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार को देर शाम की बताई जा रही है, जबकि शनिवार की सुबह झाड़ियों के बीच में किशोरी का शव ग्रामीणों ने पाया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम जांच कर रही है। सोहगीबरवा गांव के बाबू टोला निवासी उमेश चौधरी की बेटी गुड्डी (15) अपनी सहेलियों के साथ जंगल के समीप गन्ने के खेत में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी का बोझ बांधकर सभी का बोझ उसने उठवाकर सिर पर रखवा दिया। वह अंतिम में अपनी लकड़ी सिर पर रखने जा रही थी। इस बीच झाड़ियों में छिपा तेंदुआ बाहर निकला और उसे चंगुल में लेकर झाड़ियों की तरफ चला गया। उसके साथ की सहेलियों ने जब पीछे देखा तो वह नहीं दिखाई दी। इसके बाद उसकी सहेलियों ने शोर मचाया तब मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किशोरी को ढूंढना शुरू किया। तब तक अंधेरा हो गया था और अंधेरे में झाड़ियों में कुछ दिखाई नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूंजती चीखों के बीच लड़की की दर्दनाक मौत, शौच करने गई थी; तेंदुए ने काट दिया गला

कुशीनगर और महराजगंज में तेंदुए का हमला, चार घायल

महराजगंज और कुशीनगर में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए। महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली और श्रीधर यादव महेशपुर महेदिया वन चौकी के किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में ग्राम सिसवा गोपाल के सरेह स्थित एक गन्ने के खेत में एक तेंदुआ क्लच वॉयर में फंस गया। वन विभाग की टीम ने जाल डालकर उसे फंसा लिया। वन विभाग का सहयोग करने महराजगंज के निचलौल से रेंजर सुनील राव टीम के साथ पहुंचे। टीम उसे लेकर निकलने ही वाली थी कि तेंदुआ जाल से निकल गया औरवन विभाग के साथ काम करने वाले एनजीओ के रेस्क्यू एक्सपर्ट अर्शद हुसैन और सिसवा गोपाल निवासी अंगद पासवान को जख्मी कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।