father throws four year old son to the ground who was asking for candy son dies in few hours मासूम ने मांगी टॉफी मिली मौत, पिता ने चार साल के बेटे को जमीन पर पटका; टूट गई सांस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मासूम ने मांगी टॉफी मिली मौत, पिता ने चार साल के बेटे को जमीन पर पटका; टूट गई सांस

चार साल का बेटा टॉफी मांग रहा था। पिता ने उसे जमीन पर पटक दिया। बच्चा टॉफी खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। भदोही के गुआली गांव के आदिवासी बस्ती निवासी रामजी वनवासी मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। उसे शराब पीने की आदत है।

Sun, 21 Dec 2025 07:29 PMAjay Singh संवाददाता, भदोही
share
मासूम ने मांगी टॉफी मिली मौत, पिता ने चार साल के बेटे को जमीन पर पटका; टूट गई सांस

यूपी के भदोही में चार साल के एक बच्चे को टॉफी के लिए पिता से पैसे मांगने के बदले में मौत मिली। गुस्से से बेकाबू पिता ने बेटे को उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। बच्चा जमीन पर गिरा और तड़पने लगा। हालत बहुत बिगड़ जाने पर कई घंटे बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। रात एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के डॉक्टरों ने बच्चे को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि बच्चे को हॉयर सेंटर ले जाने की बजाए पिता घर लेकर चला गया। इलाज के अभाव में बच्चे की हालत बिगड़ती गई और अंतत: उसने दम तोड़ दिया।

घटना भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के गुआली गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात आरोपी पिता ने चार वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चा टॉफी खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुआली गांव के आदिवासी बस्ती निवासी रामजी वनवासी मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। उसे शराब पीने की आदत है। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बीच उसका चार वर्षीय बेटा विकास उससे टॉफी के लिए पैसे मांगने लगा। बताया जा रहा है कि नशे में धुत रामजी ने बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। विकास वहीं गिरकर तड़पने लगा।

आरोप है कि कई घंटे बाद रात लगभग एक बजे विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन किसी अन्य अस्पताल ले जाने की बजाय रामजी उसे लेकर घर आ गया। कुछ देर बाद विकास की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शकील खां ने बताया कि अस्पताल से जानकारी के बाद देर रात ही बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता ने 3 मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, फिर खुद भी पी लिया वही जहर
ये भी पढ़ें:यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।