father fed poisonous tea to 3 innocent children then drank the same poison himself पिता ने 3 मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, फिर खुद भी पी लिया वही जहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पिता ने 3 मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, फिर खुद भी पी लिया वही जहर

रानू अपनी पत्नी रमावती और तीन बच्चों के साथ गांव के मकान में रहता था। जबकि उसके माता-पिता और बड़ा भाई गांव के बाहर कटरेन डालकर रहने को मजबूर हो गए थे। दो दिन पहले रानू ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर रमावती अपने मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद रानू और अधिक उग्र हो गया था।

Sun, 21 Dec 2025 06:04 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
पिता ने 3 मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, फिर खुद भी पी लिया वही जहर

यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने अपने तीन मासूम बच्चों को चाय में जहरीला पदार्थ पिला दिया और खुद भी वही जहर पी लिया। घटना के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रानू गोंड़ (उम्र 35 वर्ष) पेशे से पिकअप वाहन चालक है। बताया जा रहा है कि शराब की लत के चलते अक्सर पत्नी और अन्य परिवारीजनों से उसका झगड़ा होता था। घर में मारपीट के बाद कई बार मामला थाने तक पहुंचा था। हर बार उसे चेतावनी देकर और परिवार के सभी सदस्यों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया जाता था। रानू अपनी पत्नी रमावती और तीन बच्चों के साथ गांव के मकान में रहता था। जबकि उसके माता-पिता और बड़ा भाई गांव के बाहर कटरेन डालकर रहने को मजबूर हो गए थे। दो दिन पहले रानू ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर रमावती अपने मायके लार चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद रानू और अधिक उग्र हो गया था।

रविवार सुबह रानू ने घर में चाय बनाई और उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर चार साल , दो साल और 18 महीने के अपने तीन मासूम बच्चों को पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी वही जहरीली चाय पी ली। कुछ ही देर में चारों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चारों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस के जरिए सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1000 के बदले न्यूड हो गई लड़की, जबरन की शादी, फिर दूल्हे संग किया कांड
ये भी पढ़ें:यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।