imd alert up weather forecast dense fog cold waves western disturbance mausam ki khabar latest updates UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट

आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी में कोहरा देखा जाता रहा है लेकिन इस सीजन अभी से कोहरा लगातार बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभों की लगातार झड़ी लगी रहने से यूपी में सर्दी का सितम बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ में अगले दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

Sun, 21 Dec 2025 04:35 PMAjay Singh संवाददाता, कानपुर/ लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। कानपुर में शनिवार की रात में कोहरा बेहद घना रहा। इसने 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे चकेरी और आसपास दृश्यता शून्य हो गई। तापमान शुक्रवार के मुकाबले 03.4 डिग्री सेल्सियस गिर कर 06.4 डिग्री पर पहुंच गया। यहां प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। इटावा में 06.8, बुलंदशहर में 07.0, अयोध्या में 07.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिन अधिकतम तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की आशंका जताई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। रात और सुबह घने कोहरे के चलते समान्य दृश्यता 100 मीटर से भी कम आंकी गई।

आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी में कोहरा देखा जाता रहा है लेकिन इस सीजन अभी से कोहरा लगातार बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभों की लगातार झड़ी लगी रहने से उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बना हुआ है। विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ में अगले दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। लखनऊ में सुबह कोहरे के दौरान बूंदें भी महसूस की गईं। कोहरे और सर्दी के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। मौसम विभाग ने 22 और 23 दिसंबर को कई इलाकों में मध्यम से घने कोहरे की आशंका जताई है। अभी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

दो पश्चिमी विक्षोभ आने की तैयारी में

अभी भी तीन में से दो पश्चिमी विक्षोभ आने की तैयारी में हैं। इससे फिलहाल तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव तो हो सकता है लेकिन सर्दी से कोई खास राहत की उम्मीद नहीं है। कानपुर में इस सीजन कोल्ड डेज और कोहरा के दिवसों की संख्या अधिक होना तय है। दिसंबर माह में कोल्ड डेज की संख्या अधिक हो गई है।

कोहरे से एक घंटे देरी से आई मुंबई की फ्लाइट

कानपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को तीनों उड़ानें आईं लेकिन कोहरे की वजह से देरी से आकर रवाना हुईं। मुंबई की फ्लाइट एक घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। बेंगलुरु की फ्लाइट आधे घंटे देरी से आई। जबकि दिल्ली की फ्लाइट समय पर आई। शनिवार की तीन फ्लाइटों का शेड्यूल था। हैदराबाद की फ्लाइट शनिवार को नहीं आती है। तीनों उड़ानों से 580 यात्री शहर आए और 594 ने उड़ान भरी।

यात्रा निरस्त कराने वालों का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार

कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण की वजह से कानपुर सेंट्रल से यात्रा रद्द करने वालों का आंकड़ा 10 हजार पहुंच गया है। करीब एक सप्ताह से कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ना शुरू हुआ है। शनिवार को 49 ट्रेनें निरस्त रहीं और 1247 यात्रियों ने यात्रा निरस्त की और यह आंकड़ा 10345 तक पहुंच गया है। श्रमशक्ति एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सर्दी का कहर: 15 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
ये भी पढ़ें:हिमाचल में मौसम की दोहरी मार, ठंड और बढ़ी; अगले 4 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।