Father of 2 children raped a girl forced her to convert to Islam and marry him 4 शादियां कर सकता हूं... 2 बच्चों के बाप ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

4 शादियां कर सकता हूं... 2 बच्चों के बाप ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव

कानपुर में दो बच्चों के पिता ने चार साल पहले एक युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। अब आरोपी जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी का कहना है कि वह चार शादियां कर सकता है।

Mon, 2 June 2025 07:00 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
4 शादियां कर सकता हूं... 2 बच्चों के बाप ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां रावतपुर क्षेत्र में रेप के बाद दो बच्चों का बाप पिछले लंबे समय से युवती पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। युवक चार वर्ष पूर्व भी किशोरावस्था में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। अब पीड़िता की मां ने आरोपित युवक के खिलाफ रावतपुर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रावतपुर के हितकारी नगर की रहने वाली महिला के मुताबिक इलाके में रहने वाले जावेद खान ने 4 साल पहले उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तब लोक लाज के डर से उन्होंने आपसी समझौता कर लिया था। वर्तमान में जावेद शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। आरोप है कि जावेद ने एक बार फिर उनकी बेटी को अपनी बातों में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अब जावेद उनकी बेटी पर शादी व धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा है।

मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के वकील मोहित बाजपेई ने आला अधिकारियों से बात की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक तरफा प्यार में युवक की खौफनाक हरकत, युवती का गला घोटा फिर45 जगह चाकू से गोदा
ये भी पढ़ें:रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप, सदमे में आकर पति ने जहर खाकर की खुदकुशी

मैं कर सकता हूं चार शादी

आरोपित जावेद के खिलाफ कोरोना काल में भी पीड़ित पक्ष ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। लेकिन समझौता हो गया। शादी के बाद जावेद के दो‌ बच्चे भी हो गए। इसके बावजूद भी वह युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही उसने खुद की चार शादी कर सकने की भी बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।