young man strangled girl and then stabbed in private and other parts of body एक तरफा प्यार में युवक की खौफनाक हरकत, युवती का गला घोटा फिर प्राइवेट पार्ट समेत 45 जगह चाकू से गोदा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक तरफा प्यार में युवक की खौफनाक हरकत, युवती का गला घोटा फिर प्राइवेट पार्ट समेत 45 जगह चाकू से गोदा

मुरादाबाद में एक तरफा प्यार में असफल युवक ने 20 वर्षीय युवती की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। पहले गला घोंटा फिर प्राइवेट पार्ट समेत 45 जगहों पर चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव मक्के के खेत में फेंक दिया और फरार हो गया।

Mon, 2 June 2025 04:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
एक तरफा प्यार में युवक की खौफनाक हरकत, युवती का गला घोटा फिर प्राइवेट पार्ट समेत 45 जगह चाकू से गोदा

यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफा प्यार में असफल युवक ने 31 मई की देर शाम 20 वर्षीय युवती की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। पहले गला घोंटा फिर प्राइवेट पार्ट समेत 45 जगहों पर चाकू से गोदा। वारदात के बाद आरोपी ने शव मक्के के खेत में फेंककर फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक रफी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

ये घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र का है। आले हसन की 21 साल की बेटी सायरा शुक्रवार शाम बकरियों के लिए घास लेने खेत गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाशी में जुट गए। रविवार सुबह जब मां शफीना और भाई जीशान जब्बार मक्के के खेत पहुंचे तो वहां सायरा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी और एसएचओ मैनाठेर किरनपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उस समय तक मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

जब पुलिस पहुंची तो युवती का खून से लथपथ शव मक्के के खेत में बीच में पड़ा था। हालांकि उसके कपड़े सलीके से थे। गले में सफेद रंग का दुपट्टा लिपटा था, जिसे देखने से ही स्पष्ट था कि युवती का गला घोटा गया है। इसके अलावा युवती के प्राइवेट पार्ट और गले के साथ हाथ पर चोट के कई निशान थे। उसके कपड़े चाकू के हमले से फटे हुए थे। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम करीब सात बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ तो सभी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 2 सालों से आरोपी युवती के पीछे पड़ा था और एक तरफा प्यार में उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही बर्बरता

सायरा की हत्या कितनी बर्बरता पूर्वक की गई है इसकी गवाही उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर पर मिले चाकू के हमले के 45 निशान दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सायरा हत्या ऐसे की गई जैसे आरोपी युवती के शरीर पर वार करके अपनी कुंठा निकाल रहा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप, सदमे में आकर पति ने जहर खाकर की खुदकुशी

छह भाई बहनों में 5वें नंबर की थी सायरा

बर्बरतापूर्वक हत्या का शिकार हुई सायरा छह भाई-बहनों में पांचवे नंबर की थी। उसके तीन बड़ी बहन और एक बड़ा भाई हैं। जबकि एक छोटा भाई हैं। पिता आले हसन की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां और बड़ा भाई किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। रविवार सुबह जब युवती का शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल के प्रेमी संग फरार हुई सास, जाते-जाते चार बहुओं के गहने भी समेटकर ले गई
ये भी पढ़ें:कांस्टेबल भर्ती में चयनित युवती ने फांसी लगाकर दी जान, 17 जून से थी ट्रेनिंग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।