relative raped woman shocked husband committed suicide रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप, बीवी का दर्द सुनकर पति को लगा सदमा, जहर खाकर की खुदकुशी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप, बीवी का दर्द सुनकर पति को लगा सदमा, जहर खाकर की खुदकुशी

आगरा में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। जब इस बात की भनक महिला के पति को चली तो वह सदमे में चला गया। आखिर में उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Mon, 2 June 2025 02:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप, बीवी का दर्द सुनकर पति को लगा सदमा, जहर खाकर की खुदकुशी

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक रिश्तेदार ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। जब इस बात की भनक महिला के पति को चली तो वह सदमे में चला गया। आखिर में उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार धौलपुर का रहने वाला गिर्राज उनका रिश्तेदार है। वह 28 मई को उनके घर आया था। तब मौका पाकर उसने बेटे की पत्नी से दुष्कर्म किया। जब बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह अवसाद में आ गया। 30 मई को सुबह उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। इसका पता चलने पर परिवारजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में भरतपुर के अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीणों के बीच ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि कोई रिश्तेदार कैसे किसी के घर जाकर ऐसा घिनौना काम कर सकता है। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी की मौत के बाद साली से रचाई शादी, चार साल बाद गला दबाकर कर दी हत्या
ये भी पढ़ें:30 साल के प्रेमी संग फरार हुई सास, जाते-जाते चार बहुओं के गहने भी समेटकर ले गई

बलिया में 15 साल की युवती से सतना में रेप

उधर, पूर्वांचल के बलिया जिले में 15 वर्षीय लड़की को अगवाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग लड़की को उसी गांव का प्रेम कुमार राम 25 मई को बहला-फुसलाकर अगवा करके मध्य प्रदेश के सतना ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

हालांकि बाद में किशोरी के पिता ने पीड़िता को सतना से मुक्त करा लिया और इसकी तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।