pornographic video of an accountant was created using AI committed suicide मकान हड़पने के लिए AI से बना दिया मुनीम का अश्लील वीडियो, आहत होकर की बुजुर्ग ने की खुदकुशी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मकान हड़पने के लिए AI से बना दिया मुनीम का अश्लील वीडियो, आहत होकर की बुजुर्ग ने की खुदकुशी

एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी से आहत एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे।

Tue, 10 Feb 2026 08:07 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
मकान हड़पने के लिए AI से बना दिया मुनीम का अश्लील वीडियो, आहत होकर की बुजुर्ग ने की खुदकुशी

एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी से आहत गोरखनाथ के रहने वाले एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे। मगर, बुजुर्ग इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद आरोपी एआई से उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल की धमकी देने लगे।

वीडियो से आहत बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में आरोपियों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी कर ली। अब पुलिस बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर विकास नगर कॉलोनी के राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विकास नगर निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी मकान हड़पने की नीयत से पिता सुरेंद्र सिंह को काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वे कई बार पिता को पीट भी चुके थे। इस बीच आरोपी दबाव बनाने के लिए एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, फेरों से पहले पहली पत्नी ने पहुंचाया हवालात

नेपाल जेल में बंद बेटे को छुड़ाने में हो गए थे कर्जदार

सुरेंद्र सिंह फर्टिलाइजर इलाके में स्थित एक धागे की फैक्ट्री में मुनीम थे। इनके तीन बेटे अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह और आकाश सिंह हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसमे से एक बेटा एक साल पहले नेपाल में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद से ही वह नेपाल की जेल में बंद है। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के चक्कर में सुरेंद्र सिंह ने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। कर्ज देने वाले आए दिन अपना पैसा मांगने घर पर आते थे। इसके लिए कई बार नोकझोंक भी होती थी।

सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपी बने पांच युवकों से भी उन्होंने पैसे लिए थे। लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से उधार नहीं चुका पा रहे थे। आरोप है कि इसलिए आरोपी मकान हथियाना चाह रहे थे। इसके लिए सुरेंद्र सिंह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, कर्ज लेने की वजह से ही सुरेंद्र कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसा केस जिसकी कोई पुलिसकर्मी नहीं करना चाहता विवेचना, अपनी जेब से भरते हैं बिल

एक महीने पहले लिखा था सुसाइड का लेटर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र सिंह के पास से मिला लेटर एक माह पुराना है। उन्होंने इसे लिखकर अपने पास रखा था। लेकिन कहीं भी शिकायत नहीं की थी। उधर, आरोपी आए दिन आकर उनसे मिलते थे। इस मामले में सीओ रवि सिंह ने बताया है कि कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात सामने आई है। सुसाइड नोट में भी वीडियो का जिक्र नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।