eight month pregnant woman found hanging at boyfriend s home boyfriend and family in police custody आठ महीने की प्रेग्नेंट की बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटकती मिली लाश, प्रेमी परिवार संग हिरासत में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आठ महीने की प्रेग्नेंट की बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटकती मिली लाश, प्रेमी परिवार संग हिरासत में

गोरखपुर में रविवार तड़के गर्भवती लड़की की लाश मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई। लाश लड़की के प्रेमी के घर में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है।

Sun, 3 May 2026 04:35 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
आठ महीने की प्रेग्नेंट की बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटकती मिली लाश, प्रेमी परिवार संग हिरासत में

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आठ महीने की एक प्रेग्नेंट लड़की की डेडबॉडी उसके बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटकती मिली। इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के परिवारवाले उसके बॉयफ्रेंड और परिवारीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और उसके परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना, गोरखपुर के कैम्पियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अटल नगर मंतापुर की है। रविवार तड़के गर्भवती लड़की की लाश मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई। लाश लड़की के प्रेमी के घर में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। उसकी लाश बॉयफ्रेंड सूरज पुत्र बजरंगी साहनी के घर के टिनशेड के कमरे में बांस की लकड़ी से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों को लेकर शुरू की बड़ी तैयारी, 5 मई का दिन बेहद खास

बताया जा रहा है कि रोशनी और सूरज के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई थी। बीते मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई थी, जिसमें सूरज ने छठ पर्व के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का आश्वासन दिया था और रोशनी को अपने घर ले आया था। मृतका के परिवारीजनों ने युवक और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रोशनी को अपने घर में रखने के पक्ष में नहीं थे और पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक को मिला सीधा रोजगार
ये भी पढ़ें:तत्काल करें ये काम, सीएम योगी ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को दिया ये आदेश
ये भी पढ़ें:बेड पर युवती, फंदे से लटकती मिली युवक की लाश; 3 दिन पहले दर्ज हुई थी ये FIR

पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। हंगामे की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने प्रेमी सूरज और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।