Severe Heatwave Hits Fatehpur Temperatures Soar to 41 C तेज धूप की तपिश ने बढ़ाई गर्मी, तापमान 41 डिग्री, Fatehpur Hindi News - Hindustan
More

तेज धूप की तपिश ने बढ़ाई गर्मी, तापमान 41 डिग्री

Fatehpur News - फतेहपुर में सोमवार को गर्मी ने अपना असली तेवर दिखाया, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, लोग आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में और वृद्धि की संभावना है।

Mon, 20 April 2026 09:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
तेज धूप की तपिश ने बढ़ाई गर्मी, तापमान 41 डिग्री

फतेहपुर। गर्मी ने अब अपना असली तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। रात में भी लोगों को सकून नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी से आम जन जीवन बेहाल हो गया है। गर्म हवाओं के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं। दोपहर में आसमान से अंगारे बरस रहे है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज सिग्नल, अगले 4 दिन भारी पड़ेंगे

इसी के साथ ही गर्म हवाएं चलने से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सूर्य की तपिश के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर में स्कूलों की छुटटी होने पर छात्र-छात्राएं झुलसने को मजबूर हुए। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और एक से दो डिग्री तक वृद्धि की संभावना के साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।ऐसे करें लू से बचाव-भरपूर पानी का सेवन करें। प्यास न लगे तब भी थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहे।-दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक धूम में निकलने से परहेज करें। जरूरी काम से निकलने को अपने को सुरक्षित करके निकलें।-धूप में बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहने। सिर को गमछा टोपी से ढ़क कर निकलें।-खाली पेट घर के बाहर कदापि न निकलें। कुछ खा पीकर ही निकलें। पेट भरा रहना चाहिए।-तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आने पर डॉक्टर को दिखाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।