40 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से परेशान दिखाई दिए लोग
Sambhal News - शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है, जबकि दोपहर तक गर्म हवाएं हा

शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है, जबकि दोपहर तक गर्म हवाएं हालात और खराब कर देती हैं। ऐसे में तापमान भी प्रतिदिन बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्मी का असर इतना अधिक है कि लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। सामान्य दिनों में चहल-पहल वाली सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। केवल जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चों को तेज धूप में घर लौटते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाएं और युवतियां दुपट्टे, छाते का सहारा लेकर बाहर निकल रही हैं, लेकिन गर्म हवाएं राहत नहीं दे पा रही हैं। खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के लिए यह गर्मी और भी कठिन साबित हो रही है। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. हरवेन्द्र सिंह के अनुसार, इस मौसम में बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। नींबू पानी, छाछ, जलजीरा और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी बताया गया है। बढ़ती गर्मी ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रही है। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन