महिलाओं की सशक्त भागीदारी से ही सर्वांगीण विकास संभव
भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बैठक में महिलाओं के अधिकार, राजनीतिक भागीदारी और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन ने इसे महिलाओं के लिए एक मजबूत कदम बताया, जिससे उनकी आवाज और प्रभाव बढ़ेगा।

शैलेंद्र कुमार मधुबनी,निज संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक में महिलाओं के अधिकार, उनकी राजनीतिक भागीदारी और समाज में उनकी भूमिका को लेकर खुलकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक मजबूत कदम है। इससे उन्हें राजनीति में बराबरी का अवसर मिलेगा और उनकी आवाज और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन लंबे समय से महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करता रहा है।
महामंत्री मनीता चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इस कानून से उन्हें और ताकत मिलेगी। वहीं कंचन मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है ताकि वे अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें। जूही कुमारी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। मौके पर पूजा कुमारी, आरती देवी, रिंकी देवी, रामदुलारी देवी, सुनीता देवी, लाल दाय देवी, विभा देवी, सुनैना देवी, राम कुमारी देवी, आकांक्षा कुमारी, करिश्मा कुमारी, किरण गुप्ता, खुश्बू कुमारी, भारती कुमारी व अन्य थे। सभी ने मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन