हीटवेव का असर, दोपहर होते ही बाजार बेजार, गलियां तक सूनी
Agra News - जनपद में हीटवेव के चलते तापमान 43 डिग्री पार कर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। दोपहर में सड़कें सुनसान हैं और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि धूप से बचाव करें और अधिकतर समय पानी या शीतल पेय का सेवन करें।

जनपद में चल रही हीटवेव व पारा 43 डिग्री पार होते ही जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों पर दोपहर के समय तपिश से सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। गलियों में भी यही हालत रहता है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि, दोपहर के समय जरूरी कार्य से घर के बाहर निकल रहे हैं तो तेज धूप व हीटवेव से बचाव करें। हीट वेव से बचने के लिए बदन को ढकें और समय समय पर पानी या फिर शीतल पेय पदार्थों का सेवर भी करें। रविवार को भी हीटवेव चलने के कारण दोपहर के समय काफी कम लोग सड़कों पर नजर आए।
भीषण गर्मी में लोग दोपहर के समय यात्रा करने से बच रहे हैं। रोडवेज बसों में भी भीषण गर्मी की वजह ये दोपहर के समय यात्री कम संख्या में नजर आए। कस्बाई क्षेत्रों में भी बस व ऑटो स्टैंड पर भी यात्रियों की संख्या कम थी। रविवार को अवकाश रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप में बाइक सवार भी बहुत कम संख्या में निकले। शहर व कस्बों की गलियां और बाजार भी सूने नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप व आरओवाटर कूलर पर लोग गर्मी से बचाव को हाथ, पैर व चेहरा धोकर पानी पी रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया था। जिसका असर बाजारों में साफ दिखाई भी दिया। सोरों की हरिपदी गंगा के घाटों पर लोग सन्नाटा पसरा रहा। हरिपदी गंगा किनारे लगे पेड़ लोगों को काफी राहत दे रहे हैं। दोपहर के समय लोग पेड़ों की छांव में बैठे नजर आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन