Rising Prices Hit Daily Essentials Milk Wheat Rice and Sugar Cost Increase दूध के साथ तेल आटा तक पहुंची महंगाई की आंच, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

दूध के साथ तेल आटा तक पहुंची महंगाई की आंच

Farrukhabad-kannauj News - द्य सामग्री। फर्रुखाबाद, संवाददाता। अब सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक सब कुछ महंगा हो रहा है। दूध महंगा होते ही आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। इसके

Thu, 14 May 2026 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share
दूध के साथ तेल आटा तक पहुंची महंगाई की आंच

फर्रुखाबाद, संवाददाता। अब सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक सब कुछ महंगा हो रहा है। दूध महंगा होते ही आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा आटा, चावल चीनी के दाम भी बढ़ने से लोग कराह उठे हैं। लोगों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। पहले ही रिफाइंड, तेल, आटा, ब्रांडेड चावल, चीनी, लाल मिर्च आदि पर कई गुना दाम बढ़े है। अब दूध पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। दूध पर दाम बढ़ने से महंगाई का डबल अटैक पड़ा है। इससे लोग कराह उठे हैं। एक कंपनी के पैक दूध पर दो रुपये बढ़ाए गए हैं। सुबह की चाय से लेकर बच्चों को दिए जाने वाले दूध का गिलास पर असर पड़ने लगा है। अन्य खाद्य सामग्री पर पहले ही महंगाई की मार पड़ रही थी अब दूध पर महंगाई की मार पड़ने से लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। हर घर में एक से पांच लीटर दूध लिया जाता है इस लिए इसका लोगों पर अधिक असर पड़ा है। लोगों का कहना है आखिर यह महंगाई कहां पर जाकर रुकेगी। पहले ही तेल, रिफाइंड महंगा हो चुका था। इसके बाद गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए, इसके बाद आटा, चावल, चीनी के जिस तरह से दाम बढ़ाए गए है उससे लगने लगा है महंगाई लोगों का दिवाला निकाल कर रहेगी। दूध एजेंसी मालिक वैशाली ने बताया कि अमूल दूध पर रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा मदर डेरी दूध के भाव भी बढ़े है। गृहणी दिव्या सिंह, आकांक्षा ने बताया कि महंगाई से किचन का बजट बिगड़ गया है। दूध महंगा होने से सबसे अधिक असर हुआ है.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी से लेकर दूध-CNG तक सब महंगा! चीनी निर्यात पर बैन, बिगड़ रहे देश के हालात?

खर्च बढ़ा आमदनी स्थिर

फर्रुखाबाद। दूध व अन्य खाद्य सामग्री महंगी होने से आम लोगों की जेब कटने लगी है। एक सामान्य परिवार का एक माह का घरेलू खर्च पांच हजार रुपए के आसपास था जो अब बढ़कर छह से साढ़े छह हजार रुपए पहुंच गया है। आमदनी स्थिर और खर्च बढ़ने से लोगों को अब घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईंधन से सराफा बाजार तक बेचैनी बढ़ी

दूध महंगा होते ही पनीर दही महंगा

फर्रुखाबाद। दूध महंगा होने का असर क्या खाद्य सामग्री पर पड़ता दिख रहा है। ब्रांडिंड दूध महंगा होते ही दूधियों ने भी दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। इससे दूध से निर्मित पनीर, खोया, दही, मिठाइयां आदि के दाम बढ़ाए जाने लगे हैं। दूध के दाम बढ़ने से अभी दूध से निर्मित सभी सामग्री के दाम नहीं बढ़ाए गए है लेकिन कई दुकानदारों से पनीर, दही के दाम बढ़ा दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुग्ध उत्पादों के साथ ही रिफाइंड व सब्जियों के भी बढ़े दाम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।