आपसी भाईचारा के साथ मनाएं बकरीद
Farrukhabad-kannauj News - क्षता थाना प्रभारी ने की । कहा कि कुर्बानी की रस्म केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गली-मोहल्लों तथा सार्वजन

नवाबगंज। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवाबगंज थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। कहा कि कुर्बानी की रस्म केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गली-मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर खून या कचरा न फैलने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी को असुविधा न हो। सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में साजिद अली, आदेश राठौर, विकास शाक्य, बबलू खान, इमरान खान सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।एक नजर :आपसी भाईचारा बनाए रखेफोटो 2परिचय त्योहार को लेकर हो रही बैठक ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन