यूपी के इस शहर में फर्जी टीचरों का भंडाफोड़, बीएसए ने 4 को किया बर्खास्त; 11 साल से कर रहे थे नौकरी
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की धरपकड़ चल रही है। वर्ष 2010 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों का सत्यापन चल रहा है। इस बीच बुलंदशहर के बीएसए ने एक टीम इसी काम के लिए लगा रखी है। वर्ष 2014 में 4 लोग जिले के डिबाई ब्लॉक के स्कूलों में सहायक अध्यापक बनकर आए थे।

यूपी के बुलंदशहर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में चार फर्जी शिक्षकों का खुलासा हुआ है। बीएसए ने सभी को बर्खास्त कर दिया है। यह आरोपी किसी और की बीटीसी की मार्कशीट पर विभाग में वर्ष 2014 से नौकरी कर रहे थे। चारों शिक्षक फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद तहसील के हैं। शिकायत के आधार पर बीएसए ने उक्त चारों शिक्षकों की मार्कशीट का परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय (पीएनपी ) से सत्यापन कराया था। लेखाधिकारी को भी चारों शिक्षकों से रिकवरी के लिए कहा गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2010 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों का सत्यापन कार्य चल रहा है। बीएसए ने एक टीम इसी कार्य के लिए लगा रखी है। वर्ष 2014 में फिरोजाबाद की शिकोहाबाद तहसील के चार लोग जिले के डिबाई ब्लॉक के स्कूलों में सहायक अध्यापक बनकर आए थे। इन्होंने बीटीसी की डिग्री लगाई थी। गत वर्ष इन शिक्षकों की शिकायत हुई थी, विभाग को बताया गया कि चारों शिक्षकों की बीटीसी की मार्कशीट फर्जी हैं।
बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने तत्काल जांच शुरू करा दी थी। गत दिनों चारों शिक्षकों की बीटीसी की मार्कशीट का सत्यापन विभाग को प्राप्त हो गया था, इसमें पाया गया कि उक्त चारों शिक्षकों ने जिस बीटीसी की मार्कशीट को लगाया है उस रोल नंबर पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज है। विभाग के पास जो मार्कशीट है उसमें इन शिक्षकों का नाम दर्ज है। इन शिक्षकों ने मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ कर उसे विभाग में लगा दी और इसी के आधार पर स्कलों में शिक्षक बन गए।
इन्हें किया गया बर्खास्त
बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नंगला धाट शिकोहाबाद, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र जय प्रकाश गांव सियामई शिकोहाबाद, आशीष कुमार पुत्र रमेश चंद्र लेवर कॉलोनी शिकोहाबाद व आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी शिकोहाबाद को बर्खास्त कर दिया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।




साइन इन