Eunuchs took off their clothes and beat up doctors in a government hospital अस्पताल में किन्नरों ने मचाया उत्पात, कपड़े उतारकर इमरजेंसी रूम में घुसे, फिर डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अस्पताल में किन्नरों ने मचाया उत्पात, कपड़े उतारकर इमरजेंसी रूम में घुसे, फिर डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

जौनपुर के जिला अस्पताल में किन्नरों की किसी बात को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद कई किन्नर अस्पताल पहुंचकर कपड़े उतार दिए और फिर डॉक्टरों और स्टॉफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Sat, 31 May 2025 03:36 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
अस्पताल में किन्नरों ने मचाया उत्पात, कपड़े उतारकर इमरजेंसी रूम में घुसे, फिर डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी के जौनपुर के जिला अस्पताल में शुक्रवार रात किन्नरों की किसी बात को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद कई किन्नर अस्पताल पहुंचकर कपड़े उतार दिए और फिर डॉक्टरों और स्टॉफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अस्पताल के सायरन बजने लगे लेकिन किन्नर रुकने का नाम नहीं लिया। वहीं, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में शुक्रवार किन्नरों से अस्पताल के कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज किन्नरों ने अपने साथियों को बुला लिया और वहीं हंगामा करना शुरू कर दिए। रात में करीब 10:30 बजे एक दर्जन की संख्या में जुटे किन्नर नग्न होकर अस्पताल परिसर में मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ को पीटना शुरू कर दिया। यह देख अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग छुड़ाने में लगे लेकिन किन्नरों के हंगामा के आगे किसी के एक चली। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तभी अस्पताल में सायरन बजने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला तब किन्नर अलग हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदियों से चली आ रही परंपरा पर रोक! लक्कड़ बाबा की मजार पर नहीं लगेगा मेला
ये भी पढ़ें:तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेसस 2 IAS और 8 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

इस मामले में एक पीड़ित नर्सिंग स्टफ ने बताया कि जब किन्नरों को बाहर जाने के लिए कहा गया तो वह फर्जी मेडिकल मुआयना करने के दबाव बनाने लगे। जब मना किया गया तो वह इससे नाराज हो गए। फिर मारपीट के बाद गला दबाकर मारने की कोशिश की। वहीं, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि कोई किन्नर अस्पताल गया था। इसी दौरान अस्पताल के एक स्टाफ से कुछ बात हो गई। इसी से नाराज होकर किन्नरों ने हंगामा कर दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।