Conspiracy to overturn Tejas Rajdhani Express boulder found lying on railway track तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर, हादसा टला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर, हादसा टला

यूपी में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई है। इस बार अराजकतत्वों ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाने के लिए प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े बोल्डर रख दिया था। हालांकि लोको पायलट नेइमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से रोक लिया।

Fri, 30 May 2025 06:43 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर, हादसा टला

यूपी में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई है। इस बार प्रयागराज के भीरपुर और मेजा रोड रेलवे स्टेशन के बीच अराजक तत्वों ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया था। रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े बोल्डर रख दिया था। हालांकि गनीमत यही रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उधर मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार की शाम 5:10 बजे नई दिल्ली से चली। प्रयागराज जंक्शन पर आधे घंटे लेट पहुंची। दो मिनट ठहराव के बाद प्रस्थान किया। छिवकी रेलवे स्टेशन क्रास करते ही भीरपुर और मेजा रोड रेलखंड पर लोको पायलट मकसूद आलम को रेलवे ट्रैक पर कुछ रगड़ने की आवाज आई। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल ट्रैक की जांच में बोल्डर मिला। इस बीच रात करीब 12:37 से 12:47 बजे तक राजधानी एक्सप्रेस खड़ी रही। शुक्रवार को भी रेलवे की टीम ने जांच की लेकिन ट्रैक पर बोल्डर रखने वाले का पता नहीं लग सका। आरपीएफ मुकदमा दर्ज करके इस प्रकरण की जांच कर रही है।

इस मामले में एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि लोको पायलट ने सतर्कता दिखाई। उसके बयान के आधार पर आरपीएफ ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल की फोटोग्राफी की गई है। रेलवे की टीम मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट PG पर कोर्ट के फैसले पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, एक शिफ्ट को बताया जरूरी
ये भी पढ़ें:संघर्ष करने वाले और टिकट मांगने वाले अलग, अपने ही नेताओं के खिलाफ बोले सपा नेता?

इससे पहले हरदोई जिले में ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई। लखनऊ-मुरादाबाद रूट पर 18 मई की शाम को पटरी पर लकड़ी का टुकड़ा मिला। गनीमत रही कि ड्राइवर ने लकड़ी के टुकड़े को देख लिया और समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा लिया। उधर, सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए।

ये मामला बालामऊ क्षेत्र का है। जहां दलेल नगर उमर ताली स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने ट्रैक पर लकड़ी का मोटा टुकड़ा रख दिया। उस समयकाठ गोदाम एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। जैसे ही लोको पायलट की नजर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इसके बाद ट्रेन रुकने पर लकड़ी के टुकड़े को हटाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।