2 IAS and 8 PCS officers were also transferred in UP यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 2 IAS इधर से उधर, 8 PCS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 2 IAS इधर से उधर, 8 PCS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर

योगी सरकार ने देर रात 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किए है। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Fri, 30 May 2025 10:30 PMPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 2 IAS इधर से उधर, 8 PCS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर

नियुक्ति विभाग ने शुक्रवार की रात दो आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किए है। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले ये विभाग अब तक के रविंद्र नायक संभाल रहे थे, जो 31 मई को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में बलराम सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ को सीडीओ सिद्धार्थनगर, सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय सीआरओ मिर्जापुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ, देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर से सीआरओ मिर्जापुर, विजेता उप निदेशक स्थानीय निकाय से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर बनाई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS अभिषेक प्रकाश के खिलाफ भेजा चार्जशीट, जमीन घोटाले में चल रहे हैं सस्पेंड
ये भी पढ़ें:तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर

अजय कुमार त्रिपाठी सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, अरविंद कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व देवरिया, वान्या सिंह एडीएम न्यायिक बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर, अंशिका दीक्षित एसडीएम बिजनौर से एडीएम (न्यायिक) बिजनौर बनाई गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।