Rising Temperatures in Itawa Heat Reaches 40 Degrees Celsius Power Demand Surges गर्मी दिखाने लगी तेवर, तापमान 39 डिग्री के पार, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
More

गर्मी दिखाने लगी तेवर, तापमान 39 डिग्री के पार

Etawah-auraiya News - इटावा में अप्रैल के मध्य में गर्मी ने तेज़ी से बढ़त दिखाई है, शनिवार को तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग गर्मी से परेशान हैं और सड़कों पर कम भीड़ दिखाई दे रही है। बिजली की मांग में वृद्धि के कारण ओवरलोडिंग और फॉल्ट की स्थिति बनी हुई है। रविवार को तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

Sat, 18 April 2026 11:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share
गर्मी दिखाने लगी तेवर, तापमान 39 डिग्री के पार

इटावा। अप्रैल का महीना आधा बीत जाने के बाद गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। शनिवार को तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोग गर्मी से परेशान रहे और दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ भी नहीं दिखाई दी। पिछले सप्ताह ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी और पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंचने लगा था। शुक्रवार से और तेजी आई। पिछले साल 18 अप्रैल को तापमान 34 डिग्री था। अभी और बढ़ोतरी की संभावना है। शनिवार सुबह तेज धूप थी और हवा भी गर्म रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मनगरी में तापमान 39 डिग्री पार

स्थिति ये थी कि दोपहर में सड़क पर निकलने में लोगों को परेशानी हुई। लोग अपने चेहरे और हाथ-पैरों को ढंककर निकले। अंगौछे से चेहरा बांधकर लोगों को निकलते देखा गया। जिन्हें जरूरी काम नहीं था, वे ही बाहर निकले अन्यथा लोग दोपहर में सड़कों पर नहीं निकले। सरकारी कार्यालय और कोर्ट के खुलने का समय सुबह 10 बजे ही है।शहर की भीड़ वाली सड़कों पर भी दोपहर को जाम जैसी नहीं स्थिति रही। स्कूलों की छुट्टी दोपहर दो बजे होने से बच्चों को खासी दिक्कत रही। इसी तरह माध्यमिक विद्यालयों की छुट्टी भी तेज धूप में ही होती है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में बारिश होने और ओले पड़ने से मौसम ठीक हो गया था, लेकिन पिछले सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है और लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।इटावा। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।शनिवार को तापमान 39 डिग्री था, वहीं रविवार को 40 डिग्री से अधिक होने की आशंका है। वहीं सोमवार को और बढ़ोतरी होगी।इटावा। गर्मी के साथ-साथ बिजली की भी मांग बढ़ रही है। इससे ओवरलोडिंग की स्थिति हो रही है और फॉल्ट भी होते हैं। शनिवार को चकरनगर और महेवा क्षेत्र में कई जगह फाल्ट होने से बिजली चली गई और मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल की गई। करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रही। दोपहर में लोग बिना बिजली के ही रहे। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी ओवरलोडिंग होगी तो फाल्ट भी बढ़ेंगे और बिजली की अव्यवस्था भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा फिर 40 पर, उमसभरी गर्मी से लोग परेशान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।