Severe Heatwave Hits District Temperatures Soar to 43 C in April अप्रैल में ही पड़ी जून की गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा पारा, धूप लू से जनजीवन पस्त , Etah Hindi News - Hindustan
More

अप्रैल में ही पड़ी जून की गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा पारा, धूप लू से जनजीवन पस्त

Etah News - जिले में अचानक मौसम ने करवट ली है और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं, बाजारों में सन्नाटा पसरा है, और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

Thu, 16 April 2026 06:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share
अप्रैल में ही पड़ी जून की गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा पारा, धूप लू से जनजीवन पस्त

जिले में मौसम के मिजाज ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोग अप्रैल के मध्य में ही मई-जून की तपिश झेलने को मजबूर हैं। गुरुवार को सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप ने तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे जनमानस का हाल बेहाल हो गया। लू के थपेड़ों और बढ़ते पारे ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। गुरुवार को सुबह सात बजे से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे। दोपहर होते-होते स्थिति यह हो गई कि शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक बाजारों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।जीटी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:37 डिग्री पर पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा

रोड, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, निधौली रोड समेत रेलवे रोड समेत हर तरफ लोग धूप से बचते हुए नजर आए। वहीं खुले आसमान के नीचे गुजरने वाले पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गर्मी मुसीबत बनी रही है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का गला बार-बार सूखता रहा। धूप से बचने के लिए लोग चेहरे को रुमाल और गमछे से लपेटकर निकलते दिखे। सड़कों के किनारे लगे वाटर कूलरों और प्याऊ पर राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अचानक बढ़ी इस गर्मी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा दिया है। एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी समेत निजी क्लीनिकों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। डॉक्टर के अनुसार भीषण गर्मी के चलते लोग डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), उल्टी-दस्त, और हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज की की ओपीडी में धूप और गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।शीतल पेय पदार्थों का सहारागर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने का रस, बेल का शरबत, शिकंजी और लस्सी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजे की मांग भी बढ़ गई है। बाजारों में सन्नाटा होने के बाद भी इन दुकानों पर लोग अपनी प्यास बुझाते नजर आए।जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीअचानक तापमान में वृद्धि के साथ लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनमानस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। ओआरएस या घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू-पानी का सेवन करें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा और चढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले दिनों में चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।