अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर
Etah News - दशहरा, बकरीद और मोहर्रम त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम अरविन्द सिंह और एसएसपी डॉ. इला मारन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील की। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

आगामी त्योहार दशहरा, बकरीद, मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीएम अरविन्द सिंह, एसएसपी डॉ. इला मारन को धर्मों, समुदायों के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए मिल-जुलकर त्योहारों शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। त्योहारों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
नगर निकाय अपने क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई एवं पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखें। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन संगम लाल, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन