A husband sent his wife to her parents home and married again. When she returned, she shocked पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कर डाला कांड, वापस लौटी तो पति की करतूत पर रह गई दंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कर डाला कांड, वापस लौटी तो पति की करतूत पर रह गई दंग

पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कांड कर डाला।चोरी छिपे दूसरी शादी रचाई और घर में रखा स्त्रीधन, घरेलू सामान लेकर गायब हो गया। पत्नी ने खोजबीन की तो एक रिश्तेदार ने फोटो भेजकर पति की करतूत के विषय में बताया।

Wed, 6 May 2026 06:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कर डाला कांड, वापस लौटी तो पति की करतूत पर रह गई दंग

यूपी की राजधानी लखनऊ में नौकरी खोजने की बात कहकर पति ने पत्नी को मायके भेज दिया। इसके बाद कांड कर डाला। इसके बाद चोरी छिपे दूसरी शादी रचाई और घर में रखा स्त्रीधन, घरेलू सामान लेकर गायब हो गया। लोटने के बाद पत्नी ने खोजबीन की तो एक रिश्तेदार ने फोटो भेजकर पति की करतूत के विषय में बताया। सच्चाई जानने के बाद पत्नी दंग रह गई। संपर्क करने पर पति ने ससुरालवालों को फोन कर तलाक के लिए धमकाया। पारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से पनकी कानपुर नगर निवासी अनीता गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी 12 मई 2005 में आलमनगर निवासी निरंजन गुप्ता से हुई थी। पति डाला गाड़ी चलाते हैं। शादी के कुछ वर्ष बाद ससुराल में रहने के बाद दंपति मुन्नूखेड़ा स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित फ्लैट में रहने लगे। अनीता ने बताया कि बीती 9 दिसंबर 2025 को निरंजन ने काम का हवाला देकर उन्हें मायके भेज दिया और खुद प्रयागराज व वाराणसी में नौकरी तलाशने की बात कही।

निरंजन घर का सारा सामान लेकर मकान खाली कर चला गया

पीड़िता ने बताया कि बीती 3 मार्च 2026 तक फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन होली पर लेने नहीं पहुंचे। इस पर वह 6 मार्च को अपने घर लौटीं तो पड़ोसियों से पता चला कि उनके जाने के कुछ दिन बाद ही निरंजन घर का सारा सामान लेकर मकान खाली कर चला गया है। खोजबीन करने पर उन्हें एक रिश्तेदार के जरिए जानकारी मिली कि निरंजन एक अन्य महिला के साथ रह रहे हैं और उससे दूसरी शादी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उनके पति के साथ फ्लॉवर डेकोरेटर्स एक महिला दिखाई दी, जिसके साथ घर का सामान भी नजर आ रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईओ से अभद्रता पर सफाईकर्मियों का बवाल, कांग्रेस नेता के घर में भरा कूड़ा
ये भी पढ़ें:I-PAC से सपा ने तोड़ा नाता, ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला

पति ने अनीता को कॉल कर शिकायत न करने की धमकी दी

तलाश के दौरान ही निरंजन ने पीड़िता के मायकेवालों को फोन किया। धमकाते हुए तलाक मांगा। बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही उनका स्त्रीधन, घरेलू सामान और संयुक्त नाम से खरीदे गए प्लाट की मूल रजिस्ट्री भी निरंजन ले गए। पति ने अनीता को कॉल कर शिकायत न करने की धमकी दी। पारा पुलिस ने अनीता की तहरीर पर निरंजन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।