Due to the bad road conditions family members carried woman on cot for 3 km after her surgery खराब सड़क के कारण नहीं जा सकी गाड़ी, सर्जरी के बाद महिला को 3 किमी तक चारपाई पर ले गए परिजन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खराब सड़क के कारण नहीं जा सकी गाड़ी, सर्जरी के बाद महिला को 3 किमी तक चारपाई पर ले गए परिजन

झांसी के बंगहा ब्लाक के एक गांव में सड़क न होने के कारण सर्जरी के बाद मरीज को चारपाई पर लादकर परिजन तीन किलोमीटर ले गए। जानकारी के मुताबिक नसबंदी के कारण महिला का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Sun, 9 Nov 2025 03:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share
खराब सड़क के कारण नहीं जा सकी गाड़ी, सर्जरी के बाद महिला को 3 किमी तक चारपाई पर ले गए परिजन

सोशल मीडिया अक्सर यूपी के विकास की पोल खोल देते हैं। दरअसल झांसी में सड़क न होने के कारण सर्जरी के बाद मरीज को चारपाई पर लादकर परिजन तीन किलोमीटर ले गए। जानकारी के मुताबिक नसबंदी के कारण महिला का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला बंगरा ब्लॉक के गांव मगरवारा के खिरक मंजूवारा छिंगेवारा का है। जहां आजादी के 78 साल के बाद भी सड़क न होने से नरकीय जीवन जी रहे हैं। यहां रहने वाली रजनी के दो बच्चों के बाद नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया गया था। शुक्रवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया गया। देर शाम ऑपरेशन के बाद एंबुलेंस से महिला को रवाना किया गया। मध्य प्रदेश की सड़क के आगे गांव तक रोड नहीं थी। ऐसे में एंबुलेंस ने महिला को गांव से तीन किमी पहले सड़क पर ही छोड़ दिया। तीमारदारों ने किसी तरह चारपाई का इंतजाम किया और महिला को उस पर लिटाया फिर चार लोगों ने कांधे पर रखा। तीन किलोमीटर का सफर महिला का चारपाई पर लिटाकर पूरा किया गया।

गांव के रहने वाले मथुरा प्रसाद पाल ने बताया कि मंजूवारा, छिंगेवारा के लिए कोई भी सड़क नहीं है और न ही उसके लिए जगह। ऐसे में सड़क डालने के लिए किसानों के खेतों से कुछ जगह लेना पड़ेगी। जिसमें सहमति न बन पाने के कारण कई बार प्रस्ताव आने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर की लापरवाही से मरीज का एक इंच छोटा हुआ पैर, अब देना होगा 3 लाख का हर्जाना

हमीरपुर में महिला को बैलगाड़ी से ले जाया गया

ऐसा ही एक वीडियो हमीरपुर जिले का भी वायरल हुआ था। जिसमें गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने पर महिला को बैलगाड़ी के जरिए कच्चे मार्ग से ले जाया गया था। करीब तीन किलोमीटर कराहते हुए सफर के बाद गर्भवती को एंबुलेंस मिल सकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संत प्रेमानंद के शिष्यों पर दुर्व्यवहार का आरोप, युवतियों ने जताई नाराजगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।